Aaj Ka Rashifal: सावन का दूसरा सोमवार इन राशियों के जीवन में लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए
आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

आज 10 अगस्त 2026 को सावन का दूसरा सोमवार है। इसके साथ ही सोम प्रदोष व्रत का विशेष संयोग भी बन रहा है। आज वज्र योग और सिद्धि योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
1. मेष राशि:
मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं इस राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज के दिन आपके धन लाभ के नए अवसर बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
2. वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को आज के दिन सलाह दी जा रही है कि वह धैर्य और समझदारी से काम करें। अगर आप आज के दिन कुछ निवेश करेंगे तो आपको कुछ लाभ मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। परिवार के साथ आज आपका सुखद समय बीतेगा। हालांकि आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि:
आज मिथुन राशि वालों के करियर में उन्नति के योग हैं। इसके साथ ही आपके रुके हुए कार्यों को आज गति मिल सकती है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता रहने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही अगर आपको कोई मानसिक तनाव है तो उसमें भी कमी आएगी।
Advertisement
4. कर्क राशि:
कर्क राशि वाले अगर नौकरी करते हैं तो उनको आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपकी रुकी हुई योजनाएं के आगे बढ़ने की उम्मीद दिख रही है। इसके साथ ही आज आपका कोई रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा हालांकि बदलते मौसम का ध्यान रखें।
5. सिंह राशि
आपके कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता बढ़ती दिख रही है। इसके साथ ही आज आपके नए प्रोजेक्ट्स में सफलता की भी उम्मीद बनती दिख रही है। सिंह राशि वालों की आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। लेकिन अगर आप कोई निवेश करने जा रहे हैं तो आप विचार विमर्श करके ही करें।
Advertisement
6. कन्या राशि
आज आपके व्यापार में लाभ संभव है आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग हैं। आज आपको सरकारी या सामाजिक क्षेत्रों से भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। इसके साथ ही परिवार से भी शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
7. तुला राशि
आज आपको किसी प्रॉपर्टी या निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने मधुर व्यवहार के जरिए दूसरों का दिल जीतने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि आप किसी से बहस करने से जरूर बचें।
8. वृश्चिक राशि
आज आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होते दिख रहे हैं। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। अगर आज आप कोई साहस और आत्मविश्वास से बड़े फैसले लेते हैं तो आपको उसमें सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
9. धनु राशि
आज आपके घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको उम्मीद से भी बेहतर लाभ मिल सकता है। हालांकि अपने बच्चों की सेहत को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे।
10. मकर राशि
आज आपको अपना कोई अपना भूतकाल में किए निवेश से लाभ होगा। मकर राशि वालों को आज पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच जारी रखें क्योंकि आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलते रहेगा।
11. कुंभ राशि
आज आपकी नौकरी में बदलाव या नई संभावनाओं के संकेत दिखते नजर आ रहे हैं। लेकिन साथ ही आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह भी दी जा रही है।
12. मीन राशि
आज अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों के सहयोग से आपका काम आसान होगा। इसके साथ ही आपका मानसिक तनाव भी दूर हो सकता है। इसके साथ ही धन लाभ और निवेश से भी भी आपको फायदा मिलेगा।