Aaj Ka Rashifal: सावन के पहले सोमवार पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगा धन लाभ और करियर में तरक्की!
Aaj Ka Rashifal: सावन का पहला सोमवार कई राशियों के लिए नया अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज सावन का पहला सोमवार है, जो भगवान शिव की विशेष कृपा का दिन माना जाता है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में प्रगति और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है।
मेष राशि
सावन की पहली सोमवारी मेष राशि के लिए खुशियां और नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आप पार्टनरशिप में नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ विचारों में बड़ा अंतर हो सकता है, जिससे थोड़ी अनबन होने की संभावना है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा रहने की संभावना है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्रों को सफलता हाथ लग सकती है।
Advertisement
कर्क राशि
आज का दिन कामकाज में व्यस्त जा सकता है। किसी वरिष्ठ की सलाह आपके काम आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। किसी बात में तू-तू मैं-मैं करने से बचें। किसी पुराने मित्र से मिलकर या बात करके मन खुश होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। हर चुनौती का सामना मजबूती से कर पाएंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
Advertisement
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है, हालांकि, जल्दबाजी करने बचें। दिन खर्चीला रहने की संभावना है। अपनी गुप्त बातें या योजनाएं किसी से शेयर न करें।
तुला राशि
आज का दिन आपके और आपके पार्टनर के रिश्तों में मिठास और नजदीकियां लेकर आएगा। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। किसी भी बड़े काम से पहले बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर ले लें। आर्थिक मामलों में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना है। दिनभर आपका स्वास्थ्य थोड़ा डमाडोल हो सकता है। हालांकि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें।
मकर राशि
आज का दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई में सफलता दिलाने वाला दिन है। आपके कई अटके काम पूरे होंगे। दिनभर के बाद शाम होते-होते परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें।
कुंभ राशि
आज आपके काम में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं। पारिवारिक मन मुटाव दूर होंगे। आप बिना किसी बात के स्ट्रेस में हो सकते हैं। हालांकि, मन को शांत रखें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। कपल्स अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।