अपडेटेड 10 September 2025 at 10:28 IST

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: इन राशियों के लिए आज का दिन है बेहद खास, लगने वाली है बड़ी लॉटरी; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज 10 सितंबर दिन बुधवार को किन राशियों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज के राशिफल के माघ्यम से

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: freepik

ज्योतिष के अनुसार, आज 10 सितंबर 2025 को मीन राशि में वक्री शनि आत्मनिरीक्षण और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा रहा है। वहीं, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में होने से महत्वाकांक्षा और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा।

मेष (Aries): आज मेष राशि वालों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। नए संपर्क स्थापित होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लिए आज दिन बेहद शुभ रहने वाला है। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। मनोबल ऊंचा रहेगा और कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

Advertisement

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि वालों की आज का दिन मिला-जुला रहेगा, दिनचर्या व्यस्त रहेगी। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं और सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। समय का सही  सदुपयोग करें।

कर्क (Cancer): कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा और दिन सुखद बीतेगा।

Advertisement

सिंह (Leo): सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा। नेतृत्व क्षमता से लोग प्रभावित होंगे, दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या (Virgo): कन्या राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है, मानसिक तनाव कम होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और छिपे हुए शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

तुला (Libra): तुला राशि वाले आज दोस्तों की मदद कुछ बड़ा कर सकते हैं। मित्रों का साथ भरपूर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।

धनु (Sagittarius): धनु राशि वालों पर मां सरस्वती की आज विशेष कृपा होगी। विद्या और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में जीत होगी और यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर (Capricorn): मकर राशि वालों की आज लॉटरी लगने वाली है। इन राशिवालों का आज बड़ा वित्तीय लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि वालों के दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी कही आज यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी और सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मीन (Pisces): मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और दिन फलदायी रहेगा।

यह भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए करी पत्ता के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 10:28 IST