अपडेटेड 19 September 2025 at 06:51 IST
Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान? जानें सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज के दिन हर राशि के लिए अपने-अपने मायनों में खास होने वाला है। जानें सभी 12 राशियों का हाल
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज के दिन हर राशि के लिए अपने-अपने मायनों में खास होने वाला है। शुक्रवार का यह दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक चिंता का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा होने वाला है?
मेष राशि
बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। लवर्स अपने पार्टनर्स के बीच बहस करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में समय दें लेकिन नई पढ़ाई की शुरुआत से बचें। मेंटल हेल्थ थोड़ा कमजोर रहेगा। बिजनेस में लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है, हालांकि थोड़ी कठिनाई रहेगी। परिवार में लड़ाई-झगड़े होने के संकेत हैं। हेल्थ में कमजोरी फील होगा लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार में लाभ की संभावना है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि
पराक्रम से सफलता मिलेगी। कठिनाइयों के बाद भी व्यापारिक लाभ दिख रहा है। नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
Advertisement
कर्क राशि
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मुख रोग की आशंका है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। लाल वस्तु पास रखना लाभकारी होगा।
सिंह राशि
घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
Advertisement
कन्या राशि
खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। सिरदर्द और आंखों की समस्या रहेगी। प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव की पूजा करना लाभकारी होगा।
तुला राशि
आर्थिक उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। कोई समाचार आपको पहले परेशान करेगा लेकिन उसमें अच्छाई भी छिपी होगी। यात्रा कष्टप्रद लेकिन लाभकारी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। व्यापार मध्यम रहेगा। सीने में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
अपमान का भय रहेगा। यात्राएं कष्टकारी होंगी। कार्यों में कठिनाइयां सामने आएंगी। हालांकि प्रेम और संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापार में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
चोट लगने या परेशानी में पड़ने का योग है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए सावधानी बरतें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य और व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी सामान्य रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में थोड़ी कठिनाई होगी लेकिन नुकसान की संभावना नहीं है। प्रेम और संतान का साथ अच्छा रहेगा। व्यापार भी सही रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 19 September 2025 at 06:51 IST