अपडेटेड 9 July 2024 at 09:35 IST

Aaj Ka Rashifal: किसे मिल सकता है बिजनेस में फायदा, तो किसके बन रहे ट्रैवल के योग? पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9th July: आज का दिन किसी के लिए खास होने वाला है तो किसी-किसी राशि को बिजनेस में झेलना पड़ सकता है नुकसान। तो चलिए पढ़ लेते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 25th June
आज का राशिफल | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 9th July: आज का दिन किसी के लिए खास होने वाला है तो किसी-किसी राशि को बिजनेस में झेलना पड़ सकता है नुकसान। तो चलिए पढ़ लेते हैं आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशि वाले लोगों का दिन आज ठीकठाक बीतेगा। काम ज्यादा होने की वजह से आपको थकान महसूस होगी। परिवार की समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आज आप किसी भी चीज में पैसा निवेश करने से बचें। 

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

Advertisement

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज अपनी जिंदगी में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। घर में लक्ष्मी आने से दिन शानदार बीतेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

Advertisement

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पुराने अटके काम पूरे होंगे और हर चीज में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आपके घर आज कोई मेहमान आ सकता है। 

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि वाले लोग आज का दिन संभलकर बिताएं। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के साथ झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। 

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों के लिए अच्छा बीतेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार में भी खुशखबरी आने की उम्मीद है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज का दिन मिला जुला बीतने वाला है। बिजनेस में किसी से लड़ाई हो सकती है तो परिवार में भी किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। लड़ाई झगड़े से बचें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बितेगा। आज ट्रैवल करने का मौका मिल सकता है। अपना सामान संभालकर रखें। तबीयत बिगड़ सकती है। 

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वाले लोग आज का दिन ठीकठाक बिताएंगे। परिवार में भी कोई आर्थिक समस्या आ सकती है। बिजनेस में बड़ा बदलाव करने से बचें वर्ना नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। किसी भी तरह की लड़ाई से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में भी अहम फैसले लिए जाएंगे। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा होने की उम्मीद है। 

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशिफल के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। घर में लक्ष्मी आएगी और ऑफिस में भी अच्छा दिन बीतेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope) 

मीन राशिफल के लिए भी आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। परिवार में भी किसी से लड़ाई हो सकती है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 July 2024 at 09:35 IST