अपडेटेड 8 November 2025 at 07:09 IST
Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: आज धनु और मीन समेत इन राशियों का दिन रहेगा शानदार, बनेंगे यात्रा के योग; यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से शनिदोष से छुटकारा मिल सकता और जीवन में आ रही सभी समस्याएं भी दूर हो सकती है। शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा भी करने का विधान है।
कहते हैं कि अगर आपके काम में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है तो इस दिन शनिदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में आज किन राशियों का दिन अच्छा रहने वाला है और किसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। रिश्तों में पहले से सुधार होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करने का है। आपके जीवन में सकारात्मक बनी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है।
Advertisement
मिथुन राशि
मिथन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। आज कोई गलतफहमी मन में न आने दें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता आएगी। आज कोई भी काम समय पर पूरा करें।
ये भी पढ़ें - राख हो गई करीब 500 झुग्गियां, सड़क पर आए सैकड़ों परिवार, दिल्ली में रात भर जलते रहे गरीबों के आशियाने
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है। आप किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। धन लाभ हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांति लेकर आया है। आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मानसिक शांति बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आज आप सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सकारात्मकता बनाएं रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज आप नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य से काम करना है। आज आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाएं रखें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 07:09 IST