अपडेटेड 8 January 2026 at 07:22 IST

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026: गुरुवार को मेष से लेकर मीन तक बदलेगी स्थिति या बढ़ेंगी कठिनाइयां? अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा दिन

Horoscope Today 8 January 2026: 8 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है। अगर आप श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो भगवान विष्णु की विशेष कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। बता दें कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

aaj-ka-rashifal-8 January 2026-horoscope-for-all-zodiac-sign-lord-vishnu upay lucky colour
राशिफल 8 जनवरी 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 8 January 2026 In Hindi: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन किए गए अच्छे कर्म, दान और सच्चे मन से की गई प्रार्थना जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए राहत भरा रहेगा, तो कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। तो चलिए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यानी जानेंगे कैसा रहेगा आज आपका दिन?

मेष राशि

आज मन थोड़ा चंचल रह सकता है। काम में ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए फोकस बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ उपाय: आज के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Advertisement
Uploaded image

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए संतुलन लेकर आएगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

Advertisement

शुभ उपाय: आज के दिन केले के पेड़ में जल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज बातचीत में सावधानी रखें। किसी बात को गलत तरीके से कहने से विवाद हो सकता है। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार आएगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

शुभ रंग: हरा

शुभ उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

कर्क राशि

आज भावनाएं हावी रह सकती हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ उपाय: गुरुवार को पीले फल का दान करें।

सिंह राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। लेकिन अहंकार से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ उपाय: विष्णु मंदिर में दीपक जलाएं।

कन्या राशि

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ उपाय: आज के दिन जरूरतमंद को अन्न दान करें।

तुला राशि

आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मधुर समय बीतेगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा फैसला सोचकर लें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ उपाय: आज के दिन श्रीहरि का स्मरण करें।

वृश्चिक राशि

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। गुस्से पर काबू रखें। कार्यक्षेत्र में धैर्य जरूरी है। शाम के समय अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ उपाय: आज के दिन पीले वस्त्र धारण करें।

Uploaded image

धनु राशि

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके काम पूरे होंगे। पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं।

मकर राशि

आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। परिवार में किसी बड़े की सलाह फायदेमंद रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: नीला

शुभ उपाय: गुरुवार व्रत का पालन करें।

कुंभ राशि

आज नए विचार मन में आएंगे। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ उपाय: विष्णु मंत्र का जाप करें।

Uploaded image

मीन राशि

आज का दिन सुकून भरा रहेगा। मन आध्यात्म की ओर झुकेगा। कामकाज में स्थिरता आएगी। धन लाभ के संकेत हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ उपाय: आज के दिन केले का दान करें।

यह जरूर पढ़ें: Kalashtami 2026: 10 या 11 जनवरी... कब है कालाष्टमी? जानें सही तारीख, कालभैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 07:22 IST