अपडेटेड 7 December 2025 at 07:04 IST

Aaj Ka Rashifal 7 December 2025: रविवार को पार्टनर के साथ रिश्ता होगा गहरा या बिजनेस में मिलेगी तरक्की, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horocope 7 December 2025 In Hindi: 7 दिसंबर 2025 का रविवार ज्यादातर लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया है। काम, रिश्ते और सेहत में संतुलन बना रहेगा। केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और दिन को खुशनुमा बनाने की ओर बढ़ें।

aaj-ka-rashifal-7-december-2025-sunday-horoscope-for-all-zodiac-sign-ravivar ka din
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal In Hindi: रविवार यानी 7 दिसंबर 2025 का दिन ऊर्जा, सफलता और रिश्तों को मजबूत करने का दिन माना जाता है। आज कई लोगों के लिए यह दिन खुशियां लेकर आने वाला है। कहीं पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होगा, तो कहीं बिजनेस में तरक्की मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

मेष (Aries)

आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। इसके अलावा सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: लाल

Uploaded image

वृषभ (Taurus)

आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। लव लाइफ में कुछ नया और पॉजिटिव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद

मिथुन (Gemini)

आज आप अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, पर दिन के अंत में हालात सामान्य हो जाएंगे।
शुभ रंग: हरा

Advertisement

कर्क (Cancer)

आज आपका ध्यान परिवार और रिश्तों पर रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बनेगा। व्यवसाय में नई डील मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: नीला

Uploaded image

सिंह (Leo)

आज सफलता आपके कदम चूमेगी। जिस काम को लंबे समय से टाल रहे थे, वह पूरा हो जाएगा। लव लाइफ मजबूत होगी और पार्टनर आपकी बात को समझेगा।
शुभ रंग: सुनहरा

Advertisement

कन्या (Virgo)

आज आपको काम के नए अवसर मिल सकते हैं। खर्चों पर कंट्रोल रखें। रिश्तों में समझदारी दिखाएं, वरना गलतफहमियां हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा

तुला (Libra)

Uploaded image

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में तरक्की के संकेत हैं। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। रिलेशनशिप में विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: पीला

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करें। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग बन सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: लाल

Uploaded image

मकर (Capricorn)

आज काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन आप सब संभाल लेंगे। पैसों से जुड़े फैसले आज के लिए शुभ रहेंगे। लव लाइफ में स्थिरता आएगी।
शुभ रंग: काला

कुंभ (Aquarius)

आज आपको रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कोई नया प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग: आसमानी

Uploaded image

मीन (Pisces)

आज के दिन मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। रिश्तों में पैसेंस रखना जरूरी है।
शुभ रंग: बैंगनी
.

यह जरूर पढ़ें: Sun Flower Health Benefits: सेहत के लिए संजीवनी बूटी की तरह काम करता सूरजमुखी का फूल, जानें सेवन करने का तरीका और फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 07:04 IST