अपडेटेड 6 January 2025 at 07:01 IST
Aaj ka Rashifal: इन राशियों की लव लाइफ में होगी उथल-पुथल, सेहत भी करेगी परेशान
Aaj ka Rashifal: आज यानी 6 जनवरी का दिन 12 राशियों का कैसा जाने वाला है जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal: 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है इसका आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चालों के मुताबिक तय होता है। ऐसे में आज यानि सोमवार को कौन सी राशि वाले जातक परेशान रहेंगे और किन राशि वाले जातकों को खुशी मिलेगी, इसके बारे में जानना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन राशियों को आज खुशखबरी मिलने वाली है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
बता दें कि मेष राशि वाले जातकों का दिन आज सामान्य है। सेहत भी अच्छी रहेगी। ऑफिस में चीजें अनुकूल रहेगी। पैसों के मामले पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि
आज फिजूल खर्च करने से बचें। आज आपको नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, जिससे आपको प्रॉफिट मिल सकता है। हालांकि दार्शनिक जगह की यात्रा पर भी जा सकते हैं। ऐसे में खुद को थोड़ा समय दें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को करियर को लेकर आज कहीं मौके मिल सकते हैं। नई जगह पर यात्रा के योग बन रहे हैं। हालांकि आज फिजूल खर्ची भी कर सकते हैं। ऐसे में अपने खर्चे पर काबू करें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज नई संपत्ति खरीद सकते हैं। हालांकि लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान भी रह सकते हैं। जीवन में उथल-पुथल आ सकती है। आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो वह पैसा भी आज आपको मिल जाएगा। आर्थिक सिचुएशन अच्छी है। बच्चे या परिवार की सेहत पर ध्यान दें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक आज हेल्दी फूड्स खा सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रह सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई पार्टनर मिल सकता है। हालांकि काम को लेकर आप बाहर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक आज अपनी डाइट में हरी सब्जियां जोड़ें। आज उनका मूड अच्छा रह सकता है। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। आज आपके ऊपर नई जिम्मेदारी भी आ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज किसी जमीन का सौदा कर सकते हैं। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी करीबी दोस्त से आपको मदद मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को बता दें कि आज आपका दिन बेहद अच्छा है और अच्छी सेहत के लिए थोड़ा सतर्क रहें। वहीं मेहनत करते रहें। मेहनत से ही आपको फल मिलेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके लिए बेहद अच्छा रह सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज सेहत से संबंधित कोई भी परेशानी नहीं रहेगी। वहीं रोमांटिक मूड भी रहेगा। आज पूरे दिन आपका अच्छा जाने वाला है। करियर को लेकर भी आज कामयाबी हासिल हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज यदि किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए आज अच्छी सूचना मिल सकती है। अपने काम को लेकर ईमानदार रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। छोटी-मोटी परेशानी आपको परेशान कर सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि आज समय पर काम खत्म करने की कोशिश करें। संपत्ति खरीदने वक्त नियम और शर्तों का पालन करें। हालांकि करियर को लेकर आज अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 January 2025 at 07:01 IST