अपडेटेड 5 September 2025 at 10:42 IST

Aaj Ka Rashifal 05 September 2025: शुक्र प्रदोष व्रत पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत तो इनको होगा बड़ा नुकसान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 05 September 2025: आज 5 सितंबर दिन शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत पर कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। वहीं, आज कई राशियों के दिन भारी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि राशिफल के बारे में...

Aaj Ka Rashifal
Aaj ka rashifal | Image: freepik

ज्योतिष शास्त्र मेंभाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज मेष राशि वालों का दिन

आज मेष राशि वालों का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में आपकी ऊर्जा और समर्पण देखकर लोग प्रभावित होंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।  पारिवारिक माहौल में सुख और शांति रहेगी।

आज वृषभ राशि वालों का दिन

आज वृषभ राशि वालों का दिन भारी है। आपको आज वित्तीय मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है। आपकी मेहनत ही सफलता दिलाएगी।

आज मिथुन राशि वालों का दिन

मिथुन राशि वालों को आज करियर में आगे बढ़ने का नया मौका मिल सकता है।  आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है।मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

Advertisement

आज कर्क राशि वालों का दिन

आज कर्क राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है तो धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

आज सिंह राशि वालों का दिन

आज सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो नौकरी बदलने की सोच रहे हैं।  यात्रा का योग बन रहा है, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

Advertisement

आज कन्या राशि वालों का दिन

आज कन्या राशि के जातकों का जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरा हो सकती है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का होगा।

आज तुला राशि वालों का दिन

आज तुला राशि के जातकों के लिए संतुलन बनाए रखने का है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में किसी सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है, जिसे आप धैर्य से सुलझा लेंगे।

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन थोड़ा व्यस्त से भरा रहेगा। आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

आज धनु राशि वालों का दिन

आज धनु राशि के लिए दिन बेहद खास होना वाला है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। करियर में उन्नति की संभावना है।

आज मकर राशि वालों का दिन

आज मकर राशि वालों के दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

आज कुंभ राशि वालों का दिन

आज शिक्षक दिवस है। कुंभ राशि के जातकों को गुरु की आज विशेष कृपा मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज मीन राशि वालों का दिन

आज मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य रखने से परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP: गणेश पंडाल में 'मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जीन्स पहनने वालों की एंट्री बैन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 10:42 IST