Aaj Ka Rashifal 5 May: खुशियों से भरा रहेगा इन 4 राशियों का दिन, लव लाइफ में छाएगा रोमांस, कुछ को रहना होगा सावधान
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: आज यानी 5 मई को कई राशियों का दिन मिश्रित रहने वाला है। कुछ राशियों को काम और प्रगति मिलेगी, तो कुछ को परिवार का साथ और भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत पड़ेगी। जानिए सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: मंगलवार (5 मई 2026) का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र और शिव योग का निर्माण हो रहा है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जा रही है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल...
मेष राशि
आज आपका दिन मिला जुला बीतेगा। आज थोड़ी जल्दबाजी रहेगी। बिगड़े काम बनते दिखेंगे। पैसे आएंगे, लेकिन साथ में खर्च भी बढ़ते। स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन स्थिर रहेगा। काम में धीरे-धीरे तरक्की मिलती दिखेगी। परिवार के साथ आपको अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज दिन अच्छा बीतेगा। आपको लीडरशिप का मौका मिल सकता है। कई काम एक साथ होंगे पर फोकस बंट भी सकता है। पैसे का आना-जाना चलेगा। तनाव लेने से बचें।
Advertisement
कर्क राशि
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज के दिन भावनाओं में बहने से बचें, गलतफहमी हो सकती है। काम में थोड़ी अड़चनें आएंगी। हालांकि किसी करीबी के सहयोग से आप उन्हें पार पा लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आज का दिन शानदार बीतेगा। आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, लोग तारीफ करेंगे। साथी के साथ बिताए गए रोमांटिक पल आपको बेहद करीब लाएंगे। एनर्जी हाई रहेगी।
Advertisement
कन्या राशि
आपका दिन काम में छोटी-मोटी गलतियाँ हो सकती हैं, परेशान मत होना। डिटेल पर ध्यान दो। रिश्तों में समझदारी दिखाओ। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला राशि
आपका दिन मिला जुला बीतने वाला है। आज फैसला लेने में कन्फ्यूजन रहेगा, लेकिन अंत अच्छा होगा। दोस्त या पार्टनर का साथ मिलेगा। क्रिएटिव काम में मजा आएगा। खर्चे संभलकर करें।
वृश्चिक राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। काम में गहराई से सोचोगे तो फायदा होगा। नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि
आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका एडवेंचर वाला मूड रहेगा। नया प्लान या यात्रा हो सकती है। ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे। थोड़ी थकान भी लगेगी।
मकर राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज मेहनत का दिन है। काम में स्थिर प्रोग्रेस होगी। जिम्मेदारी ज्यादा लगेगी पर रिजल्ट अच्छा आएगा। परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। बचत पर थोड़ा ध्यान दें।
कुंभ राशि
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव का माहौल रह सकता है, लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें। शांति से किए हुए काम अच्छे परिणाम देंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें।
मीन राशि
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज दिल और दिमाग दोनों काम करेंगे। रचनात्मक काम में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। रिश्तों में मिठास रहेगी। आज दिल की फीलिंग्स का इजहार करने के लिए अच्छा दिन है। लोग आपकी भावनाओं को समझेंगे।