अपडेटेड 4 December 2025 at 07:26 IST

Aaj ka Rashifal 4 December 2025: गुरुवार के दिन किन 4 राशियों की बदलेगी आर्थिक स्थिति? जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope For All Zodiac Signs: आज के दिन कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी, जबकि कुछ को अपने कामों में थोड़ी सावधानी और धैर्य की जरूरत पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि 4 दिसंबर 2025 आपका दिन कैसा रहेगा और जानेंगे आपका लकी कलर क्या है।

Representative image of zodiac signs
Representative image of zodiac signs | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 4 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत लेकर आ रहा है। कुछ लोग भगवान विष्णु की विशेष कृपा के कारण तरक्की की ओर बढ़ेंगे।  गुरुवार का दिन धन, भाग्य और नई शुरुआतों के लिए शुभ माना जाता है। आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं आपका दिन कैसा रहेगा और क्या है क्या है आपका लकी कलर।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन काम में तेजी लाएगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत का सीधा फायदा भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी पुराने रुके पैसे की वापसी भी संभव है।
लकी कलर: लाल

Uploaded image

वृषभ राशिफल (Taurus)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। धन संबंधी योजनाओं में फायदा होगा। कोई छोटा निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है।
लकी कलर: सफेद

मिथुन राशिफल (Gemini)

काम में आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। यात्रा खर्च बढ़ सकता है।
लकी कलर: पीला

Advertisement
Uploaded image

कर्क राशिफल (Cancer)

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन या बोनस जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लकी कलर: सिल्वर

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी बातों का असर बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पैसों का कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
लकी कलर: गोल्डन

Advertisement

कन्या राशिफल (Virgo)

आज थोड़ा व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्तों में सुधार आएगा।
लकी कलर: हरा

Uploaded image

तुला राशिफल (Libra)

आपके लिए आज का दिन लोगों से जुड़ने का है। रिश्तों और पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग मजबूत हैं। कम प्रयास में भी फायदा मिल सकता है।
लकी कलर: पिंक

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

काम में प्रेशर रहेगा लेकिन आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें।
लक कलर: मरून

Uploaded image

धनु राशिफल (Sagittarius)

भाग्य आपका साथ देगा। किसी के सहयोग से बड़ा फायदा मिलेगा। नौकरी वालों के लिए प्रमोशन या इंक्रीमेंट के योग हैं। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार संभव है।
लकी कलर: नारंगी

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपका काम सराहा जाएगा। धन से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। बचत बढ़ाने का सही दिन है।
लकी कलर: काला

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आपके लिए आज शांत लेकिन प्रोडक्टिव दिन है। आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने काम से लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
लकी कलर: नीला

Uploaded image

मीन राशिफल (Pisces)

किस्मत आज आपके साथ है। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। नौकरी और बिज़नेस में नए अवसर दिखाई दे रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लकी कलर: आसमानी

यह जरूर पढ़ें: Mulank: इस मूलांक की लड़कियों में कूट-कूटकर भरा होता है आत्मविश्वास, पार्टनर के लिए दुश्मनों के छुड़ा देती हैं छक्के
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 07:26 IST