अपडेटेड 3 July 2025 at 07:26 IST

Aaj ka Rashifal: आज इन लोग का साथ देगा भाग्य, नौकरी में होगी उन्नति, जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj ka Rashifal 3rd July 2025: आज यानि 3 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal: आज इन लोग का साथ देगा भाग्य, नौकरी में होगी उन्नति, जानें 12 राशियों का राशिफल | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 3rd July 2025: बता दें कि आज यानि 3 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, इसका आकलन ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करेगा। इन दिनों कुछ ग्रह राशियों में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम मिलने स्वाभाविक है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 3 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे… 

मेष राशि 

आज इन लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

वृषभ राशि 

बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ क्लेश हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। रोजगार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मिथुन राशि 

आज घर में लड़ाई हो सकती है। हालांकि भौतिक सुख सुविधा भी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

Advertisement

कर्क राशि 

रोजगार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार भी अच्छा रह सकता है। लाल वस्तु को अपने पास से जरूर रखें। 

सिंह राशि 

आज अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं। धन बढ़ सकता है। हालांकि अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

Advertisement

कन्या राशि 

आज आसपास सकारात्मक ऊर्जा रह सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हालांकि खर्च करते वक्त थोड़ा सावधानी बरतें। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

तुला राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज मन घबरा सकता है। व्यापार अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ भी स्थिति अच्छी है। हालांकि दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। लाल वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

वृश्चिक राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार तीनों के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। पुराने स्रोत से भी पैसा आ सकता है। हरी वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

धनु राशि 

आज कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापार में सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मकर राशि 

आज आपका भाग्य आपका साथ दे सकता है। रोजगार में तरक्की हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यापारी में स्थिति अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

आज का दिन थोड़ा सा चिंताजनक जा सकता है। चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मीन राशि 

जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। रोजगार में तरक्की हो सकती है। नौकरी चाकरी की स्थिति भी ठीक रह सकती है। आज का दिन अच्छा जा सकता है। गणेश जी को प्रणाम जरूर करें। 

ये भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के लोग प्यार में होते हैं सफल, होती है लव मैरिज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 07:26 IST