अपडेटेड 31 December 2024 at 07:05 IST
Rashifal 31st December: साल का आखिरी दिन देकर जाएगा खुशियां, इन राशियों के लिए बड़ी खबर
Rashifal 31st December: आज यानी 31 दिसंबर का राशिफल क्या है, यदि इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज का लेख आपके लिए हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Rashifal 31st December 2024: ग्रह नक्षत्रो की स्थिति बताती है कि आज यानि 31 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा जाने वाला है। ऐसे में 12 राशियों को अपना राशिफल जानना है तो आज का हमारा लेख उन्हीं लोगों के लिए है। आज हम आपका अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हालांकि प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार भी सही रहेगा। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
वृषभ राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि आज किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कार या वाहन को धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु का दान जरूर करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले आज किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। भगवान विष्णु को प्रणाम करना ना भूलें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। शत्रु आप पर हावी हो सकता है। लेकिन प्रेम, संतान, व्यापार तीनों अच्छे हैं। लाल वस्तु अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। प्रेम में आज तू तू मैं मैं हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक ग्रह क्लेश का सामना कर सकते हैं। वहीं कार, या कोई वाहन आदि की खरीदारी करने से बचें। व्यापार अच्छा है। संतान, प्रेम के साथ संबंध अच्छे हैं। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातक आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति भी थोड़ी माध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।
वृश्चिक राशि
ये राशि वाले जातक आज धन हानि का सामना कर सकते हैं। ऐसे में थोड़ा बचकर निवेश करें। प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार ठीक रह सकता है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातक मानसिक स्थिति का सामना कर सकते हैं। घबराहट और बेचैनी इन्हें जकड़ सकती है। ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातक को सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की अधिकता बढ़ सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सही रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज कोर्ट कचहरी से जरूर बचें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें। खुद के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम और संतान दोनों की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम रह सकता है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि आज दिन सामान्य रहेगा। हालांकि व्यापार या नौकरी को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। शिव जी को प्रणाम जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 31 December 2024 at 07:05 IST