Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: इन राशियों पर बना रहेगा खतरनाक योगों का साया, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज कई राशियों पर अंगार और ग्रहण का साया बना रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का कैसा रहने वाला है दिन।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल नहीं है। आज ग्रहण योग के साथ अंगार योग बन रहा है, जिससे कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगल वृषभ में, बुध मिथुन में, सूर्य-गुरु कर्क में, और शुक्र-केतु सिंह में विराजमान हैं। चंद्रमा कुंभ राशि के घनिष्ठा नक्षत्र में राहु के साथ मिलकर अशुभ योग बना रहे हैं। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के दूषित होने का प्रभाव सभी पर पड़ेगा।
मेष राशि
मन अशांत रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं हो सकती है। आय के गलत रास्तों से बचें। मेंटल हेल्थ गड़बड़ रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ है।
वृषभ राशि
बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से बचें और नए व्यापार की शुरुआत न करें। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ है।
मिथुन राशि
अपमानित होने का भय रहेगा, कहीं जाने को टाल दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति बहुत खराब है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।
Advertisement
कर्क राशि
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं और चोट-चपेट से बचें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ है।
सिंह राशि
स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी बात भी बड़ी बन सकती है। दांपत्य जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा। नौकरी में रिस्क न लें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ है।
Advertisement
कन्या राशि
शत्रु बड़ी संख्या में पैदा होंगे लेकिन दबदबा कायम रहेगा। मानसिक अशांति चरम पर होगी और स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ है।
तुला राशि
मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब रहेगा। प्रेम और संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा। नए प्रेम संबंध में न पड़ें और बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें और विद्यार्थी नई पढ़ाई की शुरुआत न करें। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम और पीली वस्तु का दान करना शुभ है।
वृश्चिक राशि
घर में बड़े कलह की संभावना है। सीने में विकार हो सकता है। अपने और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी रोक दें। घर की बात बाहर न जाने दें। प्रेम-संतान ठीक और काली वस्तु का दान करना शुभ है।
धनु राशि
नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यापार में नकारात्मक ऊर्जा या गलत व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है, गलत तरीके से व्यापार बढ़ाने से बचें। प्रेम-संतान और व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ है।
मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं, निवेश बिल्कुल न करें। अपनी आवाज पर कंट्रोल रखें और किसी से लेन-देन न करें। प्रेम-संतान और व्यापार मीडियम ही बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ है।
कुंभ राशि
घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।
मीन राशि
पार्टनरशिप में समस्या आ सकती है। सिरदर्द, आंखों में दिक्कत, भय और मानसिक परेशानी चरम पर रहेगी। प्रेम-संतान को लेकर कष्ट रहेगा। व्यापार ठीक और काली वस्तु का दान करना शुभ है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।