Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा बदलेंगे चाल, तुला-मकर समेत इन राशियों पर होगी धन और भाग्य की बरसात, पढ़ें पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 मई 2026: आज 30 मई को चंद्रमा अपनी चाल बदलेंगे और तुला से लेकर मकर जैसी राशियों पर धन और भाग्य बरसेगा। जानें सभी 12 राशियों का हाल।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 30 मई 2026: आज यानि 30 मई दिन शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आज सूर्योदय के समय चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे और बाद में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मंगल मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में तथा बुध, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ लोगों को हेल्थ और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। चोट या छोटी-मोटी परेशानियों की आशंका बनी रहेगी। प्यार भरे रिश्ते अच्छे रहेंगे और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापारिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। बजरंग बली की पूजा करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और संतान का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में लाभ के योग हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ माना गया है।
मिथुन राशि
Advertisement
मिथुन राशि के लोगों का प्रभाव दुश्मनों पर बना रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी नई बातें सीखने का अवसर मिल सकता है। प्यार और रिश्तों में नयापन आ सकता है। संतान और व्यापार दोनों पक्ष मजबूत रहेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखना लाभकारी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का हेल्थ नॉर्मल से बेहतर रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं और मेंटल स्ट्रेस भी हो सकता है। प्यार और रिश्तों में मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए इमोशन्स को कंट्रोल रखना जरूरी होगा। बिजनेस मामलों में दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन दोनों अच्छे रहेंगे। व्यापारिक गतिविधियों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा, जिसका लाभ करियर और कार्यक्षेत्र में मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी, हालांकि वैवाहिक जीवन में सामान्य स्थिति रहेगी। नीली वस्तु पास रखना शुभ हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन संचय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन बिजनेस की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और जीवन में सुविधाओं की उपलब्धता बनी रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष दोनों मजबूत रहेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों का मन कुछ चिंतित रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। प्रेम और संतान पक्ष में नॉर्मल सिचुएशन रहेगी। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। पुराने निवेश या कार्यों से भी लाभ मिल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों क्षेत्रों में पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मां काली की पूजा करना शुभ हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में भावनात्मक तथा व्यावहारिक संतुलन बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। गणेश जी की पूजा करना शुभ माना गया है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों के योग बनेंगे। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकते हैं। दिन कुल मिलाकर शुभ रहेगा। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।