अपडेटेड 29 June 2025 at 08:46 IST
Aaj ka Rashifal 29th June 2025: आज 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा, आप इस लेख में पढ़ सकते हैं। जहां मेष, वृषभ और कर्क राशि वाले लोगों का संडे शानदार बीतने वाला है, वहीं मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए संडे लाभदायक रहेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। काम में भी तेजी आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घरवालों के साथ भी संबंध मधुर रहेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज रविवार अच्छा बीतने वाला है। आज आपका ट्रैवल का अचानक कोई प्लान बन सकता है। आपका छुपा हुआ टैलेंट आज बाहर आ सकता है। आज आपको अच्छा खाने का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीकठाक बीतेगा। आज कमाई के साथ साथ खर्चा भी काफी हो सकता है। रुका हुआ काम आज आप पूरा कर सकते हैं। प्रोपर्टी के मामले में अच्छी डील मिल सकती है। लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक बीतने वाला है। पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा। पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुख साधन मिलने से आपका दिन अच्छा जाएगा। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आपका दिन ठीकठीक गुजरेगा। आपको ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहना होगा। जोश में आकर कोई गलती कर सकते हैं। आज ट्रैवल या किसी इवेंट में शामिल होना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज संभलकर रहना होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और पैसा सोच-समझकर खर्च करें। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज रविवार अच्छा बीतने वाला है। लव लाइफ के हिसाब से दिन रोमांटिक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति रहेगी। आपके घर किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। सेहत को लेकर पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस में फायदा होगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। रुके हुए काम को आज पूरा कर सकते हैं। घरवालों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। ट्रैवल करते समय सतर्क रहें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सही बीतने वाला है। विदेश से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। कुछ अनचाहे खर्चे हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज कुछ बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। किसी सामाजिक काम में भाग ले सकते हैं। परिवार से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शांति से बीतने वाला है। कमाई के मौके मिलेंगे। फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दिन की शुरुआत धीमी हो सकती है लेकिन पूरा दिन कुल मिलाके शानदार बीतेगा। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है। किसी की बातों में आकर बड़ा फैसला करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। किसी दोस्त की मदद से फायदा मिलेगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत के प्रति ध्यान रखना होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 08:46 IST