अपडेटेड 26 August 2025 at 07:21 IST
Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: आज हरतालिका तीज के दिन इन 4 राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज मंगलवार के साथ-साथ हरतालिका तीज का व्रत भी रखा जा रहा है। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: आज हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं आज मंगलवार का दिन भी है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने की भी मान्यता है। अब ऐसे में आज 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है और किसे भाग्य का साथ मिलेगा। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बिजनेस में सावधानी से काम करने की जरूरत है। अधिक खर्च करने से बचें। आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। आपका पुराना अटका पैसा मिल सकता है। बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है। भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
शुभ रंग- सफेद
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि के जातकों का दिन मनचाहा वर प्राप्ति का है। आपको थोड़ा मन लगाकर काम करने की जरूरत है। किसी भी काम को लापरवाही से न करें। मां पार्वती को इत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग - नीला
Advertisement
ये भी पढ़ें - Cheap Lizard Removal Tips: मात्र 5 रुपये की इस चीज से खौफ में आ जाएगी छिपकली, झटपट हो जाएगी छू मंतर
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि के जातकों का दिन सफलता प्राप्ति का है। आज उधार लेन-देन करने से बचें। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। हनुमान जी को नारंगी सिंदूर चढ़ाएं।
शुभ रंग - पीला
Advertisement
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि वालों का दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। धन लाभ होने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। भगवान शिव को सफेद चंदन चढ़ाएं।
शुभ रंग - सफेद
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी मां पार्वती को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग - गोल्डन
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि वालों का दिन सामाजिक कार्यों में सफलता लेकर आया है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको नौकरी का ऑफर मिल सकता है। हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग - आसमानी
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। आज भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग - बैंगनी
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों का दिन खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा । मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिव जी को धतूरा चढ़ाएं।
शुभ रंग - लाल
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि वालों के दिन नौकरी में प्रमोशन लेकर आया है। परिवार में कलह-क्लेश हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। करियर में लाभ हो सकता है। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग - नारंगी
आज कुंभ राशि वालों का दिन
कुंभ राशि वालों का दिन आज का दिन तरक्की भरा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। मां पार्वती को मेहंदी चढ़ाएं।
शुभ रंग - गुलाबी
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि वालों का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हनुमान जी को पान का पत्ता चढ़ाएं।
शुभ रंग - पीला
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 07:21 IST