अपडेटेड 25 November 2025 at 07:32 IST

Aaj ka Rashifal 25 November 2025: इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope In Hindi: 25 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है। अगर आप श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो बजरंगबली की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है।

aaj-ka-rashifal-25-november-2025-monday-horoscope-for-all-zodiac-sign-lord-hanuman-blessings
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal In Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है, ऐसे में जिन लोगों पर बजरंगबली की कृपा रहेगी, उन्हें हर काम में सफलता मिल सकती है। जीवन में सकारात्मक बदलाव, सफलता और मन की शांति मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल यानी आज कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों का आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। इसके अलावा कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

लकी कलर: लाल

Uploaded image

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का भाग्य आपका साथ देगा। धन लाभ के योग हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज के दिन लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा।

Advertisement

लकी कलर: सुनहरा

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। लड़ाई झगड़ा होने की संभावना नजर आ रही है। कोशिश करें कि गुस्से से दूर रहें।

Advertisement

लकी कलर: हरा

तुला राशि

आज के दिन करियर में तरक्की के संकेत ंजे आ रहे हैं। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को खुश कर देगी।

लकी कलर: गुलाबी

Uploaded image

धनु राशि

धनु राशि ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। इसके अलावा रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही, धार्मिक कामों में मन लगेगा। आज आप पॉजिटिव सोचेंगे।

लकी कलर: पीला

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर काम का दबाव रहेगा। इसके अलावा आप आज अपनी सेहत का ध्यान रखें और थोड़ी देर आराम जरूर करें।

लकी कलर: आसमानी

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज के दिन भावुक होकर फैसला न लें। धैर्य रखें, शाम तक हालात बेहतर हो सकते हैं। कोशिश करें कि आप ज्यादा सोच-विचार आज के दिन न ही करें।

लकी कलर: सफेद

Uploaded image

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मेहनत का फल थोड़ा देर से मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें मिलेगा जरूर। बस आपको अपनी मेहनत को जारी रखना होगा।

लकी कलर: क्रीम

मकर राशि

मकर राशि वाले आज के दिन सिर्फ अपने काम में फोकस बनाए रखें। आज आपके लिए मेहनत का दिन है। मन लगाकर अपनी चीजों पर काम करें।

लकी कलर: ग्रे

वृश्चिक राशि

आज के दिन वृश्चिक राशि वालों का किसी करीबी से मतभेद हो सकता है। कोशिश करें कि बातचीत से हल निकालें।

लकी कलर: मरून

Uploaded image

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज नई-नई योजनाएं बनेंगी। ध्यान रहे कि आज के दिन निवेश सोच-समझकर करें।

लकी कलर: बैंगनी

मीन राशि

मीन राशि वालों पर आज बजरंगबली की विशेष कृपा आप पर रहेगी। आपकी आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

लकी कलर: हल्का नीला

आज का शुभ उपाय

Uploaded image

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें और 11 बार “ॐ नमो भगवते हनुमते नमः” का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और बाधाएं दूर होंगी।

25 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आया है। अगर आप श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो बजरंगबली की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी।

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Prosperity: घर में रख दें ये 5 चीजें, नहीं होगी पैसों की तंगी और जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, मिलेगी तरक्की

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 November 2025 at 07:32 IST