Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: शुक्रवार को इन राशियों की चमकेगी सोई किस्मत, पैसों के मामले में किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़िए राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज 24 जुलाई, शुक्रवार को कई राशि वालों के लिए तरक्की और लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। करियवहीं कुछ राशियों को आज भावुकता पर नियंत्रण रखने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा...

aaj ka rashifal 24 July 2026
24 जुलाई 2026 का राशिफल | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 24 July 2026: आज 24 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के बाद सुबह 09:12 बजे से देवशयनी एकादशी (आषाढ़ एकादशी) तिथि का शुभारंभ हो रहा है। इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। शुक्रवार का दिन और एकादशी का आगमन होने से आज देवी लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु दोनों की विशेष कृपा कुछ भाग्यशाली राशियों पर बरसने वाली है। ग्रहों की इस बदलती चाल के बीच आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्चा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई निर्णय न लें।

वृषभ राशि

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। गुस्से पर थोड़ा काबू रखें, नहीं तो बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि

आपका दिन सामान्य बीतेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट या विचार पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। विवादों से थोड़ा दूर रहें। ऑफिस में गॉसिप में न पड़ें।

Advertisement

कर्क राशि

आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला न लें। शाम तक परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। करियर और व्यापार में आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतें।

Advertisement

कन्या राशि

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सराहना मिल सकती है। पुराने किसी विवाद से छुटकारा मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि

आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से हल हो जाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

आपको आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। धैर्य से काम लेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि

आपका दिन शानदार बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ हो सकता है। शाम के समय दोस्तों के साथ आनंददायक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि

आपका दिन मिला जुला रहेगा। आप किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आपके प्रयास सफल रहेंगे। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में नया उत्साह देखने को मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझते दिख सकते हैं। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

मीन राशि

घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है। मानसिक शांति बनी रहेगी और परिजनों का स्नेह मिलेगा। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Surya Shani Dashansh Yog: सूर्य-शनि का बनने जा रहा है दशांश योग, 2 दिन बाद 4 राशियों का चमकेगा करियर और कारोबार; मिलेगा राजशाही सुख

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड