अपडेटेड 23 October 2025 at 09:35 IST
Aaj Ka Rashifal: भाई दूज के मौके पर आज इन 4 राशियों को हो सकती है धन की प्राप्ति, पढ़े आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: भाई दूज के खास मौके पर आज के दिन कुछ राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और खूब धन वर्षा होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: भाई दूज के खास मौके पर आज यानी 23 अक्टूबर 2025 का दिन सिंह से लेकर कुंभ और मीन राशि वालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। आज के दिन कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा और धन की वर्षा भी हो सकती है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज बाजार में किए गए निवेश में मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले अगर आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलते हैं, तो बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आज के दिन आर्थिक मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज भक्ति में आपका मन लग सकता है।
Advertisement
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसी कानूनी विवाद में फंसने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा।
कर्क राशि
लंबे समय से रुका हुआ काम आज बन सकता है। आज नौकरी में आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन व्यापार के मामले में भी ठीक दिखाई दे रहा है। आज धन का लाभ दिखाई दे रहा है। परिवार में प्रेम बना रहेगा।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कुछ नया बदलाव करते हैं, तो सफलता मिल सकती है। आज शाम को किसी दोस्त से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। परिवार में प्रेम बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज अधिक मेहनत करने की ज़रूरत है। आज कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। प्रेम जीवन में अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि, आज आपको नया काम करने से पहले सोच-समझकर ही करना चाहिए। आज आपकी मधुर वाणी आपको सफलता दिला सकती है। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके शत्रु भी आपको मान जाएंगे। आज नौकरी करने वालों के जीवन में पद में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। खान-पान सही से करें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज धन लाभ का अवसर भी मिल सकता है। आज के दिन सूझबूझ से कुछ नया काम करने की कोशिश करेंगे, तो सफलता मिल सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धन के मामले में अच्छा दिन रहने वाला है। आज आपको बड़ी मात्र में धन का लाभ हो सकता है। कारोबार में भी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी में प्रेम बना रहेगा। आज आपको खर्च पर ध्यान देना चाहिए।
कुंभ राशि
आपको आज अपनी योजना और निर्णय का लाभ मिलेगा। हालांकि आज के दिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के चलते परेशानी हो सकती है। आज आप नई चीजों में निवेश कर सकते हैं। निवेश से आपको लाभ भी मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत को लेकर सजग रहने कि ज़रूरत है। पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आप अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए अपने पिता से सलाह लेंगे तो फायदा मिल सकता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 23 October 2025 at 09:13 IST