अपडेटेड 23 November 2025 at 07:16 IST

Aaj ka Rashifal 23 November 2025: आज लक्ष्मी नारायण योग बनने से इन 5 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal 23 November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रविवार का दिन है। इस दिन किस राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj ka Rashifal 23 November 2025
Aaj ka Rashifal 23 November 2025 | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 23 November 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज रविवार का दिन है। यह दिन सूर्यदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या फिर मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए रविवार के दिन मुख्य रूप से सूर्यदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। 

वहीं, आज बेहद खास योग बनने जा रहा है, जिसे लक्ष्मी नारायण योग कहते हैं। आपको बता दें कि आज बुध का तुला राशि में गोचर होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज किन राशियों का दिन शुभ रहने वाला है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। आप कोई भी काम सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन व्यापार में लाभ लेकर आया है। आज आपको प्रॉपर्टी निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है।

Advertisement

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय में लाभ लेकर आया है। आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बिजनेस में लाभ होगा। आप कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Advertisement

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जु़ड़ा आपका कोई मामला सुलझ सकता है। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पैसों की लेन-देन करने से बचना है। आर्थिक लेन-देन करने से बचना है। आपको माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायी रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगल रहेगा। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में आज सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कहीं से बड़ा ऑफर आ सकता है। आपको धैर्य से सोच-समझकर काम करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - G20 Summit 2025: आतंकवाद को करारा जवाब, AI को सेफ करने पर जोर... G20 समिट में छाए रहे ये मुद्दे, घोषणापत्र में क्या-क्या रहा खास?

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज किसी सगे-संबंधी से मिल सकते हैं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको सभी अधूरे काम पूरे होंगे।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ लेकर आया है। आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 07:16 IST