Rashifal: चंद्रमा तुला से वृश्चिक में गोचर करेगा, जानें 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा? किसकी चमकेगी किस्मत
23 जुलाई को आज चंद्रमा राशि में गोचर करेगा। मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल जानिए किसकी किस्मत चमकेगी और इन राशियों को करियर-स्वास्थ्य-धन का मिलेगा लाभ। पढ़ें आज का राशिफल
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Daily Horoscope: 23 जुलाई को आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी शुरू हो गई। जिससे चंद्रमा तुला राशि में शाम 7:01 तक गोचर करेंगे और फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं।
मेष राशि (Aries): आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। रुका धन वापस मिल सकता है, लेकिन निवेश से पहले पूरी जांच करें। कार्यालय में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्यार देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus): दांपत्य और साझेदारी में अच्छे संकेत मिलेंगे। व्यापार में नए अनुबंध भी संभव है। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini): कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा, लेकिन विरोधियों पर विजय पा सकेंगे। खर्च नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होगी। दिनचर्या संतुलित रखें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer): विद्यार्थियों और करियर के लिए अच्छा दिन है। नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। संतान से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि (Leo): पारिवारिक निर्णय लेने का समय है। नौकरी में स्थिरता आएगी। संपत्ति से फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo): आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके काम पूरे हो सकते हैं। छोटे व्यापार में लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा संभव, वैवाहिक जीवन में सुख महसूस होगा।
तुला राशि (Libra): आर्थिक सफलता मिलेगी। नए आय स्रोत खुलने जा रहे हैं। मेहनत का फल मिलेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio): चंद्रमा अपनी राशि में है, ऐसे में आत्मविश्वास चरम पर है। रुके काम पूरे होंगे। करियर में नई शुरुआत होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि (Sagittarius): धैर्य रखें। ज्यादा खर्चा करने से बचें। विदेशी कार्यों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn): आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। व्यापार बढ़ेगा। प्रमोशन की संभावना है। परिवार का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius): करियर में महत्वपूर्ण दिन है। प्रशंसा मिलेगी। नई योजनाएं शुरू करें। काम के दबाव से बचें।
मीन राशि (Pisces): भाग्य साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि। विद्यार्थियों को सफलता। यात्रा फायदेमंद साबित होगी।
ज्योतिष सिर्फ मार्गदर्शन है। आज के शुभ योगों का सदुपयोग करें, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें।