अपडेटेड 22 October 2025 at 07:11 IST
Aaj Ka Rashifal: भगवान गोवर्धन की कृपा से आज इन 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: नक्षत्र में सभी ग्रह और राशियों का महत्व होता है। अगर राशि के अनुसार कार्य किया जाता है, तो फल की प्राप्ति होती है। आज कई राशियों के लिए अच्छा दिन होने वाला है। आप भी अपने राशिफल के बारे में जानें।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

आज यानी 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। गोवर्धन पूजा भगवान कृष्णा को समर्पित माना जाता है। अगर भगवान कृष्ण की कृपा होती है, तो बिगड़े काम भी आसानी से बन जाते हैं। कई राशियों पर भगवान कृष्णा का भी आशीर्वाद रहता है। ऐसे में अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो आज आपको यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए। आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और सफलता भी मिलेगी।
मेष राशि
आज व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा दिन होने वाला है। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम बना रहेगा। अगर आप सुबह-सुबह सूर्य को जल देते हैं, तो आगे चलकर आपको सफलता भी मिलेगी।
वृषभ राशि
आज शत्रुओं पर आपका दबदबा रहने वाला है। बड़े लोगों के आशीर्वाद से आज आपका हर काम बन सकता है। आज व्यापार के मामले में भी आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
आज स्टूडेंट के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। आज निर्णय लेने में संकोच कर सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर लिया गया निर्णय फायदेमंद हो सकता है। आज काली जी को प्रणाम करना शुभ हो सकता है।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने साथ-साथ अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना रखना चाहिए। शुभ संकेत के लिए आज अपने पास लाल वस्तु रखें।
सिंह राशि
आज पराक्रम रंग लाएगा। आज व्यापार अच्छा रहने वाला है। आज शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है। परिवार के साथ प्रेम बना रहेगा। हालांकि, नया कार्य शुरू करने से पहले बड़ों से राय-विचार ज़रूर करें।
Advertisement
कन्या राशि
आज के दिन आपको धन निवेश करने से बचाना चाहिए। अधिक खर्च से भी बचें। शाम तक आपके दिन अच्छा हो जाएगा। आज आपको शनिदेव को प्रणाम करना चाहिए। जीवनसाथी का साथ मिलेग।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम में सफलता मिलेगी। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। हालांकि, आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आज गुण और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
आज आप सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। जी हां, आज आप नाक, सर दर्द या पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। अगर आप आज शनिदेव को प्रणाम करते हैं, दिन अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेग।
धनु राशि
आज आय में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है, हालांकि कोई नुकसान नहीं दिखाई दे रहा है। यात्रा करने से बचें। प्रेम मामले में अच्छा दिन रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
मकर राशि
आज आपको कोट-कचहरी से बचाना चाहिए। आज व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा दिन हो सकता है। आज सेहत ही अच्छा रहने वाला है। घर में शांति बनी रहेगी। आज आपको मां काली जी को प्रणाम करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज लंबी यात्रा से बचना चाहिए। सेहत ठीक रहने वाला है। आज के दिन व्यापार अच्छा रहने वाला है। अगर आज अपने पर हरी वस्तुएं रखते हैं, तो बिगड़े काम आसानी से बन सकते हैं।
मीन राशि
आज के दिन मीन राशियों के लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज धन का लाभ दिखाई दे रहा है। हालांकि, सेहत को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत है। आज के दिन आप अपने पास पीली वस्तु रख सकते हैं, जिससे आपका काम बन सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 22 October 2025 at 07:11 IST