अपडेटेड 21 October 2025 at 10:09 IST
Aaj Ka Rashifal: दिवाली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा दोगुना लाभ, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: मंगलवार यानि 21 अक्टूबर 2025 का राशिफल आ चुका है। आज का दिन कुछ राशि जातकों के लिए नई सौगात लाने वाला है जबकि कुछ राशियों को फिजूल खर्चे से बचना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार यानि 21 अक्टूबर 2025 का राशिफल आ चुका है। आज का दिन कुछ राशि जातकों के लिए नई सौगात लाने वाला है जबकि कुछ राशियों को फिजूल खर्चे से बचना चाहिए। जानिए आप का आज का दिन कैसा बीतेगा।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशिफल के लोगों को आज नौकरी पर काफी काम होगा। फिर भी अपने पार्टनर के लिए वो समय निकाल लेंगे। दुश्मनों की तरफ दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाने का आज बढ़िया मौका है। खानपान का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
Advertisement
आज किसी फंक्शन में शिरकत कर सकते हैं। आज अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। संतान कोई शुभ समाचार दे सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
Advertisement
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार बीतने वाला है। बिजनेस करने वालों को आज मुनाफा होगा। लाइफ पार्टनर के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। घर में किसी के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। परिवार के साथ किसी इवेंट में शामिल हो सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आज आपको धन लाभ हो सकता है। किसी से फालतू झगड़ा ना करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। सारे रुके हुए काम आज निपटा लें। आज के दिन रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज के दिन सेहत का ध्यान रखें। अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं लेकिन जल्द ही ये चिंता दूर हो जाएगी। खर्चा आज बढ़ सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज के दिन अपने सारे रुके हुए कामों को पूरा कर लें। कोई बड़ी इंवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। धैर्य के साथ काम करेंगे तो सब अच्छे से होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। ट्रैवलिंग का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मुश्किल बीतने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचें, वर्ना आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दिक्कतें आ रही हैं तो परिवार से सलाह मशवरा करें। आज कोई डील पूरी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आपको धन लाभ होगा। लव लाइफ में दिक्कतें आ सकती हैं। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज निपट जाएगा। आज किसी से कर्जा लेने से बचें। आज का दिन अपने अधूरे काम पूरे करने के लिए बढ़िया है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
बिजनेस वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में नए मौके मिल सकते हैं जिसे हाथ से बिल्कुल भी जाने ना दें। कंपटीटर्स से संभलकर रहें। करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा जाएगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
ऑफिस में कई दिनों से जो मसला चल रहा है, वो आज आखिरकार सुलझ जाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र आज अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। इंवेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आपकी सफलता देखकर कुछ लोग आपसे जल सकते हैं लेकिन आपको उनकी परवाह किए वगैर आगे बढ़ना होगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 October 2025 at 10:09 IST