अपडेटेड 21 July 2025 at 07:57 IST

Aaj ka Rashifal: आज ये लोग ले सकते हैं उधार, बढ़ सकती है चिंता, जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा दिन

Aaj ka Rashifal 21st July 2025: आज यानि 21 जुलाई का दिन 12 राशियों का कैसे जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Rashifal
Aaj ka Rashifal: आज ये लोग ले सकते हैं उधार, बढ़ सकती है चिंता, जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा दिन | Image: freepik

Aaj ka Rashifal 21st July 2025: बता दें, इन दिनों चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे… 

मेष राशि 

बता दें कि कुटुंब में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। व्यापार अच्छा हो सकता है। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप बड़े कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन बेहद ही शुभ रहेगा। 

वृषभ राशि 

आज आपके चेहरे पर तेज दिखाई देगा। आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा। जरूरत की चीजें आपके पास उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य बेहद ही अच्छा है। प्रेम स्वास्थ्य अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मिथुन राशि 

खर्च बढ़ सकता है। कर्ज की स्थिति भी बन सकती है और स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान के साथ भी दूरी महसूस कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

Advertisement

कर्क राशि 

आज आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा है। आज  आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार भी अच्छा यानि व्यापार में मुनाफा हो सकता है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

सिंह राशि 

आज कोर्ट कचहरी में विजय हासिल कर सकते हैं। पिता का भरपूर सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य और व्यापार होनों अच्छा है। सफेद वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

Advertisement

कन्या राशि 

आज भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। आपका व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

तुला राशि 

आज किसी परेशान का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। संतान के साथ स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। आज चोट चपेट भी लग सकती है। शनि देव को प्रणाम जरूर करें। 

वृश्चिक राशि 

जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

धनु राशि 

आज छोटी-मोटी परेशानी का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। व्यापार अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मकर राशि 

आज प्रेमी या प्रेमिका का भरपूर साथ मिल सकता है। संतान की स्थिति भी ठीक है। आज जीवन में आगे बढ़ने के लिए योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

आज खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। सुख संपदा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संतान का साथ मिल सकता है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तुओं को अपने पास जरूर रखें। 

मीन राशि 

आज रोजगार में तरक्की हो सकती है। अपनों से आज मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तुओं का दान आज के दिन जरूर करें। 

ये भी पढ़ें - सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का तरीका और शुभ समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 07:52 IST