अपडेटेड 21 August 2025 at 07:44 IST
Aaj ka Rashifal 21 August 2025: आज मासिक शिवरात्रि के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा मनचाहा वर, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj ka Rashifal 21 August 2025: आइए इस लेख में आज गुरुवार के राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है और किसे मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 21 August 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से आज के दिन के बारे में जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें। आपकी सभी टेंशन दूर हो जाएंगी।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपके विरोधी आपको परास्त करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। आज प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
Advertisement
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके काम की सराहना की जाएगी। बॉस आपसे खुश रहेंगे। आपने पिता की सेहत का ख्याल रखें।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। जीवनसाथी का साथ आपको मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Astrology Beliefs: क्या आपकी भी नींद अचानक रात के इस समय खुलती है? जानिए किस बेला में शुभ और कब अशुभ
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक मजबूती लेकर आया है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। अगर आप कुछ खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन आनंद से भरा रहेगा। नौकरी में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। आपको कहीं से खुशखबरी मिल सकती है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि के जातकों का दिन धन वृद्धि लेकर आया है। आपको कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आपके घर में नए मेहमान आ सकते हैं। आप अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखें। लापरवाही न बरतें।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि वालों का दिन मंगलमय रहेगा। आपकी रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगी। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने कहीं निवेश किया है तो आपको लाभ हो सकता है।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि वाले के बिजमेन को लाभ हो सकता है। नौकरी में शुभ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि वालों के दिन दिन सामान्य रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप जिस चीज को लेकर टेंशन में थे। वह दूर होगी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 07:44 IST