अपडेटेड 19 August 2025 at 00:22 IST
Aaj ka Rashifal 19 August 2025: आज अजा एकादशी के दिन कर्क सहित इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, देखें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj ka Rashifal 19 August 2025 : ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन और तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में आज अजा एकादशी के दिन किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 19 August 2025: हिंदू धर्म में हर दिन का अलग महत्व है और हर दिन किसी न किसी देवी और देवता को समर्पित होता है। अब ऐसे में पंचांग के हिसाब से आज अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आज मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा माना जा रहा है और किसे सावधान रहने की जरूरत है? आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन साहस और पराक्रम से भरा रहेगा। इस राशि के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। आज भगवान विष्णु को पीले रंग का वस्त्र चढ़ाएं।
वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वरना आपको धोखा मिल सकता है। आज भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं।
मिथुन राशि वालों का दिन
मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत का आज विशेष ध्यान रखना है। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप भगवान विष्णु को चना अर्पित करें।
Advertisement
कर्क राशि वालों का दिन
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आज आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग है। आज किसी पर भी भरोसा न करें। भगवान विष्णु को इत्र लगाएं।
सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक सफलता लेकर आया है। अगर किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। अपनी माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें और भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं।
Advertisement
कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि वालों का दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में लगा रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना है। आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना है। आज आपको प्रेम प्रपोजल मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आप वाहन चला रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको कम मेहनत में अधिक फल मिलेगा। आज भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग लगाएं।
धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। आज भगवान विष्णु को कढ़ी का भोग लगाएं।
ये भी पढ़ें - Aja Ekadashi 2025: इन दो शुभ योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान, जान लें पूजा सामग्री और विधि
मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि के सिंगल जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपके जीवन में कोई दस्तक दे सकता है। विरोधी आपका कामन बिगाड़ सकते हैं। इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। भगवान विष्णु को काला तिल चढ़ाएं।
कुंभ राशि वालों का दिन
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आज आप थोड़ा प्लानिंग करके काम करें, सफलता मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। भगवान विष्णु के चालीसा का पाठ करें।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि के व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आज आप अपनी योजनाओं पर काम करें। अगर आप नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो आप एक बार अपने पंडित जी से सलाह लें। आज भगवान विष्णु की चंदन सेवा करें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 00:22 IST