Rashifal, 19 April 2026: अक्षय तृतीया के दिन इन राशि के लोगों की चमकने वाली है किस्मत, धन लाभ के बन रहे योग; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal, 19 April 2026: आज रविवार को अक्षय तृतीया का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है। इस पावन दिन पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह तारीख कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव, खुशियां और सफलता लेकर आ रही है। जानिए आपके लिए अक्षय तृतीया का दिन कैसा रहने वाला है?

Aaj Ka Rashifal, 19 April 2026
19 अप्रैल 2026 का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal, 19 April 2026: वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय का अर्थ है कभी न घटने वाला। इस पावन दिन पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में और चंद्रमा वृषभ में हैं। कई शुभ योग जैसे गजकेसरी, मालव्य राजयोग आदि बन रहे हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। किसी को धन लाभ के आसार हैं, तो कोई अपने करियर में सफलता पा सकता है। जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज (19 अप्रैल 2026) का दिन...

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और ऊर्जावान रहने वाला है। सूर्य आपकी राशि में उच्च का है। आपका आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। नए कार्य शुरू करने या नौकरी में पदोन्नति के मजबूत योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए धन और वैभव का दिन है। सोना खरीदने या प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने का उत्तम समय है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आज के दिन दही-चीनी या सफेद वस्तुओं का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला बीतेगा। नई सीखने, पढ़ाई या छोटी यात्राओं के योग हैं। आर्थिक मामलों में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन बुद्धिमानी से निर्णय लेकर लाभ उठा सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मानसिक तनाव कम करें।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

आपका आज का दिन अच्छा बीतेगा। चंद्रमा (आपका स्वामी) मजबूत स्थिति में है, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। नए निवेश या बचत योजनाएं शुरू करने का अच्छा समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन बढ़िया बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पदोन्नति, मान-सम्मान और नेतृत्व भूमिका में वृद्धि के मजबूत योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज सोना या पीली वस्तु खरीदना शुभ है।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, खासकर विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में। आर्थिक सुधार संभव है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रिश्तों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

तुला राशि (Libra)

आज आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार, बचत बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। करियर में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दिन सफेद वस्त्र या चंदन का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में धीरे-धीरे प्रगति के आसार बन रहे हैं। रिश्तों में गहराई आएगी।

धनु राशि (Sagittarius)

आपका दिन सामान्य बीतेगा। लंबी यात्रा या उच्च शिक्षा के योग अच्छे हैं। पीली वस्तु या किताबों का दान करें। गुरु या विष्णु की पूजा फलदायी होगी। अक्षय तृतीया पर शुरू किया गया कोई धार्मिक या शैक्षणिक कार्य लंबे समय तक फल देगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए मेहनत और स्थिर प्रगति का दिन है। शनि का प्रभाव है, जिससे दीर्घकालिक लाभ होंगे। करियर में स्थिरता, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक बचत बढ़ेगी। परिवार में शांति रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

आपका दिन मिला-जुला बीतेगा। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। आज के दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार में थोड़ा टेंशन का माहौल रह सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आपका दिन सामान्य बीतेगा। लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे होते दिखने लगेंगे। कोई नया कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक सुधार और परिवार में सुख रहेगा। 

यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2026: 27 या 28 अप्रैल कब है मोहिनी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड