Aaj Ka Rashifal: आज इन 2 राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान, बरतें ये सावधानी; पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए क्या कहतें सितारे

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: 18 जून 2026 को एक तरफ जहां कई राशियों क धन का लाभ होने वाला है, तो वहीं इन 2 राशियों को नुकसान बरतना होगा। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज 18 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है और धन लाभ के प्रबल योग हैं। आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा और किसे बरतनी होगी सावधानी, आइए जानते हैं विस्तार से। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल।

मेष

कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी और सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। वाणी पर संयम रखें, मानसिक तनाव दूर होगा और व्यापार में उलझनें सुलझेंगी। परिवार को समय दें, शुभ रंग केसरिया और उपाय के रूप में गरीब को पीले फल दान करें।

वृष

परिवार की समस्याएं हल होंगी और अचानक धन लाभ होगा। नौकरी में बदलाव न करें और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मन की आवाज सुनकर फैसला लें, व्यापार में लाभ होगा। कम बोलें, शुभ रंग क्रीम और उपाय के लिए गाय को रोटी खिलाएं।

मिथुन

आज तेजी से काम करने का दिन है। मित्रों की सलाह मानें और नया काम शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में ध्यान दें और खर्चों पर नियंत्रण रखें, कारोबार में लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें, शुभ रंग भूरा और उपाय के लिए गरीब को भोजन कराएं।

Advertisement

कर्क

कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ाएं। धन लाभ होगा लेकिन उधार लेन-देन से बचें। परिवार में मधुरता रहेगी। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें और व्यापार में बड़ा निवेश न करें। कम बोलें, शुभ रंग सफेद और उपाय के लिए गरीब को चने की दाल दान करें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मन की इच्छा पूरी होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने खर्चों को नियंत्रित रखें, सेहत ठीक रहेगी और व्यापार बेहतर होगा। क्रोध से बचें, शुभ रंग लाल और उपाय के लिए पक्षियों को दाना डालें।

Advertisement

कन्या

रुके हुए काम पूरे होंगे और समाज में यश बढ़ेगा। ऑफिस में तनाव होने पर गुस्सा न करें। छात्र सतर्क रहें और व्यापार में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों से बचें, शुभ रंग हरा और उपाय के लिए गाय को रोटी खिलाएं।

तुला

धन लाभ होगा और मन की परेशानी दूर होगी। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं में बहकर फैसला न लें। व्यापार में लाभ का योग है। आलस्य से बचें, शुभ रंग गुलाबी और उपाय के लिए गरीब को चने की दाल दान करें।

वृश्चिक

करियर में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। विदेश से जुड़े काम में फायदा होगा। स्वभाव में विनम्रता लाएं। खर्च बढ़ेंगे लेकिन व्यापार मजबूत होगा। अहंकार से बचें, शुभ रंग मरून और उपाय के लिए गरीब को फल दान करें।

धनु

भाग्य साथ देगा और विवादों से दूर रहें। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। ऑफिस में शांत रहें और लंबी यात्रा न करें, व्यापार में लाभ होगा। नकारात्मक विचारों से बचें, शुभ रंग गेरूआ और उपाय के लिए गाय को रोटी खिलाएं।

मकर

हर काम सावधानी से करें और किसी को उधार न दें। अच्छी खबर मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। करियर में बड़े फैसले अभी टालें, व्यापार में नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी से बचें, शुभ रंग आसमानी और उपाय के लिए गरीब को भोजन कराएं।

कुंभ

मेहनत का फल मिलेगा और पारिवारिक चिंता दूर होगी। धन लाभ के योग हैं। काम की बाधाएं दूर होंगी और व्यापार में तरक्की होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें, शुभ रंग सफेद और उपाय के लिए गरीब को फल दान करें।

मीन

किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें और उधार लेन-देन से बचें। नए लोगों से मुलाकात होगी। खर्चों पर लगाम रखें और सेहत का ध्यान रखें, व्यापार में नुकसान हो सकता है। क्रोध से बचें, शुभ रंग पीला और उपाय के रूप में जरूरतमंदों की मदद करें।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में फिर गूंजेगा ये सुपरहिट गाना

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड