अपडेटेड 15 March 2026 at 08:10 IST

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज पापमोचनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा मान-सम्मान; पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज रविवार का दिन है और पापमोचनी एकादशी भी है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026
Aaj Ka Rashifal 15 March 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है और आज रविवार का दिन भी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर हो सकती है। वहीं जो जातक आज पापमोचनी एकादशी का व्रत रख रहा है। उसे पूरे विधि-विधान के साथ व्रत जरूर रखना चाहिए। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशिफल 

आज मेष राशि के जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में जातकों को सफलता भी मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मजबूती लेकर आया है। आपकी मधुर वाणी से सभी खुश होंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनचाहे परिणाम लेकर आया है। मानसिक शांति मिलेगी। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।

Advertisement

कर्क राशिफल 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करें। आपको धन लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Delhi Weather: दिल्ली- NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह 4 बजे से आंधी और बूंदाबांदी शुरू; अगले 2 दिन के लिए Yellow Alert जारी 

Advertisement

सिंह राशिफल 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ होने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी योजनाएं भी सफल होंगी।

कन्या राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और शांति वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

तुला राशिफल 

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन राहत से भरा रहेगा। घर  में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। लंबे समय से जो काम अटका हुआ था। वह पूरा हो जाएगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज फिजूलखर्च करने से बचें। आपकी वाणी से सभी खुश होंगे।

धनु राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अविवाहितों को शुभ संकेत मिल सकते हैं।

मकर राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

कुंभ राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण करने का है। आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी काम पूरा हो जाएगा।

मीन राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि से भरा रहेगा। आपको मान-सम्मान मिलेगा। कामकाज के मामले  में आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 07:19 IST