अपडेटेड 15 July 2025 at 08:12 IST

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों पर बरसेगी भगवान हनुमान की कृपा, किन्हें संभलकर रहने की जरूरत? पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर भगवान हनुमान की कृपा बनी रहेगी। वहीं किन राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, ये 15 जुलाई के राशिफल में पढ़ लीजिए।

Zodiac
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों पर भगवान हनुमान की कृपा बनी रहेगी। वहीं किन राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, ये 15 जुलाई के राशिफल में पढ़ लीजिए। 

मेष राशि

आज का दिन अच्छा बीतेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। घरवालों के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। नेगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। किसी काम को करने में आलस ना दिखाएं। बेवजह ट्रैवल करने से बचें। 

वृषभ राशि

Advertisement

वृषभ राशि वाले आज लेनदेन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उन्हें कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

Advertisement

आज का दिन मिलाजुला बीतने वाला है। सोच-समझकर फैसले लेंगे तो ये आपके ही हक में काम करेगा। हेल्थ के हिसाब से दिन सही जाएगा। पढ़ाई में थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। 

कर्क राशि

आज का दिन आपका बढ़िया बीतेगा। परिवार के साथ शाम को कही बाहर जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में भी आपके काम की जमकर तारीफ होगी। काम को लेकर एक गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। 

सिंह राशि

आज करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। पार्टनर के साथ शॉपिंग करने बाहर जा सकते हैं। घर में अचानक कोई बिन बुलाए मेहमान आ सकता है। किसी अनजान इंसान की मदद मिलेगी। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऑफिस में कोई आपके खिलाफ शिकायत कर सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बेवजह किसी से झगड़ा करने से बचें।

तुला राशि

आज आप कोई नई शुरूआत कर सकते हैं जिसके बारे में आप अपने परिवार को बताएंगे। कोई काम अटका हुआ है तो जितनी जल्दी हो सके, उसे निपटा लें। यही आपके लिए बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला ना लें। बाहर का खाना खाने से भी बचें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। किसी काम को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। करियर में चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन रिजल्ट आपके मन मुताबिक होगा। पार्टनर के साथ दिन रोमांटिक बीतेगा। रुके हुए काम को जल्दी पूरा करें। 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शानदार बीतेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। परिवार में किसी एक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर का माहौल बढ़िया रहेगा। 

मकर राशि

आज आप अपने घर में कुछ काम करवा सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें, यही आपके लिए सही रहेगा। किसी बड़ी शख्सियत से मिलने का मौका मिलेगा। कुछ नई चीज सीखने को मिलेगी। 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वाले लोगों को आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। फैमिली में रिश्ते और गहरे और मजबूत होंगे। परिवार के लिए कुछ बड़ा फैसला ले सकते हो। पूरा दिन पॉजिटिव ही सोचें जिससे आपको ही फायदा होगा। 

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक बीतने वाला है। किसी काम को लेकर भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्दी कामयाबी मिलने के आसार हैं। किसी और के घर जाना हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: आज ये लोग न लें रिस्क, शत्रु रहेंगे हावी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 July 2025 at 08:12 IST