अपडेटेड 14 March 2026 at 07:07 IST

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: आज मेष, धनु और मीन समेत इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, मिलेगा भाग्य का साथ; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज का दिन कैसा रहेगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026
Aaj Ka Rashifal 14 March 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कलह-क्लेश भी दूर हो सकती है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक का काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है तो उसे शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष से भरा रहने वाला है। आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सुख और संपन्नता से भरा रहेगा। अगर आपका कोई काम रुका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। जल्दबाजी करने से बचें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। आज कोई भी काम सोच-समझकर करें। आपको धन लाभ भी हो सकता है।

Advertisement

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान से भरा रहेगा। आज आप अपने पैतृक गांव जा सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

Advertisement

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से काम लेने का है। आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। धैर्य से काम लें। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आया है। परिवार में शांति बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। शनिदेव की पूजा अवश्य करें।

ये भी पढ़ें - मिडिल ईस्ट के इतिहास का सबसे बड़ा अटैक, ईरान की 'जान' खर्ग आइलैंड पर अमेरिका ने की भीषण बमबारी; ट्रंप बोले- सभी मिलिट्री टारगेट तबाह

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भविष्य में कोई शुभ संकेत मिल सकता है। सरकारी मामलों में आप सोच-समझकर विचार करें।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाजी मामलों में शुभ रहेगा। क्रोध करने से बचें। आपके यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। माता-पिता का ध्यान रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 07:07 IST