Aaj Ka Rashifal: पार्टनर संग रोमांटिक बीतेगा इन राशियों का आज का दिन, कुछ के करियर में उन्नति के आसार, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक रूप से अच्छे संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें आज का पूरा राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 May 2026
Aaj Ka Rashifal 12 May 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 12 मई 2026, मंगलवार का दिन खास रहने वाला है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। आज नवग्रहों का कोई बड़ा राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों की यह स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर इसका असर देखने को मिलेगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष राशि

आज का आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज आप ऊर्जा से पूरी तरह भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नई सफलता हासिल होगी। टीम के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। घर में परिवार के सदस्यों से खुशियां मिलेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संतुलित भोजन करें।

वृषभ राशि

आपका दिन शुभ रहेगा। आज पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार या नौकरी में लाभ की संभावना है। परिवार में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। धैर्य बनाए रखें तो सब काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। काम आसानी से संपन्न होंगे। दोस्तों और सहयोगियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन रोमांचक और मधुर होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Advertisement

कर्क राशि

आपका दिन मिला जुला बीतेगा। आज धैर्य रखकर आगे बढ़ें। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुरानी समस्याएं हल हो सकती हैं। गुस्से पर थोड़ा काबू रखें, नहीं तो बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि

आपका दिन सामान्य बीतेगा। व्यापार में अच्छी प्रगति की संभावना है। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। आत्मविश्वास से काम लें।

Advertisement

कन्या राशि

आज का आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। सावधानी बरतकर काम करें तो बड़ी सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी करीबी से अनबन की संभावना है। किसी के बहकावे में आने से बचें स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव न लें।

तुला राशि

आपका आज का दिन मिला जुली बीतेगा। रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर और रोमांचक रहेंगे। अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी डामाडोल रह सकती है। दोस्तों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रिश्ते और मजबूत होंगे। करियर में उन्नति के योग हैं। सकारात्मक रहें तो हर काम आसान लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ की भी संभावना है।

धनु राशि

आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। हर परिस्थिति में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि

आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। करियर में उन्नति होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लंबे वक्त से अटके काम पूरे हो सकते हैं। भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

आपका दिन शानदार बीतेगा। नए आइडिया कामयाब होंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। अनुशासन बनाए रखें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: ममता सरकार के मंत्री पर बड़ा एक्शन, नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में TMC नेता सुजीत बोस को ED ने किया गिरफ्तार

पब्लिश्ड