Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज सूर्य देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पैसों के मामले में किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज 12 जुलाई, रविवार को कई राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार और करियर में बड़ी सफलता के योग हैं। वहीं कुछ लोगों को आज अपनी सेहत और पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। जानिए सभी 12 राशियों का हाल...
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: आज 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिसके साथ मृगशिरा नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है। रविवार का दिन होने के कारण आज सूर्य देव की विशेष कृपा भी कुछ राशियों पर बरसने वाली है, जिससे उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों और नक्षत्रों की इस बदलती चाल के बीच आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के करियर, सेहत, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज आपका दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने रुके हुए सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृषभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है। सेहत में पहले से सुधार होगा, लेकिन बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना ही बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आज आप किसी नई बिजनेस योजना पर काम शुरू करने का मन बना सकते हैं।
मिथुन राशि
आपका दिन मिला-जुला बीतेगा। अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। किसी भी तरह के बेवजह के विवादों से दूर रहना होगा। ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। कोई भी फैसला लेते समय धैर्य से काम लें। शाम का समय बच्चों या परिवार के सदस्यों के साथ बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
Advertisement
कर्क राशि
आज आप खुद को काफी शांत और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपके निर्णय सही साबित होंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
सिंह राशि
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज समाज और कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों और सलाह को अहमियत देंगे। काफी समय से अटके हुआ धन वापस मिल सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।
Advertisement
कन्या राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। मन पूरे दिन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। घर का माहौल शांत रहेगा।
तुला राशि
आपका दिन ठीक-ठाक बीतेगा। आज आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। किस्मत का आपको पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज अचानक कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपका आपसी तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा।
धनु राशि
आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। काम के सिलसिले में आज छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। घर के बुजुर्गों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें।
मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी रचनात्मकता की जमकर सराहना होगी। पैसों के लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी भी व्यक्ति को बड़ा उधार देने से आज बचें। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना मनमुटाव या गलतफहमी बातचीत के जरिए आसानी से सुलझ जाएगी।
कुंभ राशि
आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा बीतेगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के बेहतरीन और मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। मानसिक रूप से आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। अपने सभी काम समय से पहले निपटा लेंगे।