अपडेटेड 12 January 2026 at 07:09 IST
Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज सोमवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, देखें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 January 2026: आज सोमवार का दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है और किसे मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 12 January 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सभी दिन का विशेष महत्व है। वहीं आज सोमवार का दिन है और इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में आज सोमवार का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? इस लेख में जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए दिन
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभता से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। मार्केटिंग वालों का आज लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज काम का बोझ अधिक रह सकता है, इसलिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए दिन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता और प्रगति लेकर आया है। आज आपको वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है, जो आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा।
Advertisement
कर्क राशि वालों के लिए दिन
आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने से कर्क राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत सुखद और उत्साहजनक रहेगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, जिससे आप हर कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे।
सिंह राशि वालों के लिए दिन
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपको कई क्षेत्रों से धन लाभ होगा। विशेष रूप से यदि आपने पूर्व में कोई निवेश किया था, तो उसका शानदार रिटर्न आज आपको मिल सकता है।
Advertisement
कन्या राशि वालों के लिए दिन
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है। आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता आज आपके लिए उन्नति के नए द्वार खोलेगी। सितारों की चाल आपके पक्ष में है, जिससे भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें - J&K: एलओसी पर घुसपैठ की आशंका, पुंछ, राजौरी और सांबा में उड़ते दिखे पाकिस्तानी ड्रोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल
तुला राशि वालों के लिए दिन
तुला राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन सफलता और चुनौतियों दोनों लेकर आया है। आज आप भावुक हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बरतें।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन
वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपके बनते कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, जिसके कारण आप मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस कर सकते हैं।
धनु राशि वालों के लिए दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बेहद शुभ और उन्नतिदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ही आपके लिए भाग्य के द्वार खोल रही है। आपको धन लाभ हो सकता है।
मकर राशि वालों के लिए दिन
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चंद्रमा के शुभ गोचर के कारण विशेष रूप से भाग्यशाली और लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और प्रगति का संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी आपकी कोई पुरानी मनोकामना पूरी हो सकती है।
मीन राशि वालों के लिए दिन
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 January 2026 at 07:09 IST