अपडेटेड 12 August 2025 at 08:17 IST
Aaj ka Rashifal 12 August 2025: आज इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी उपलब्धि और दिन रहेगा मंगलकारी, जानें 12 राशियों का राशिफल
Aaj ka Rashifal 12 August 2025 : आज का दिन 4 राशियों के लिए मंगलकारी रहने वाला है। इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आपको दिन कैसा रहेगा?
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj ka Rashifal 12 August 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है, सभी राशियों के स्वामी भी अलग-अलग हैं। वहीं इनका संबंध ग्रहों से भी जोड़ा जाता है। हर राशी का हर दिन भाग्य बदलता रहता है। आज मंगलवार के दिन किन राशि को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और किन राशियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 अगस्त को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों का आज का दिन फलदायी रहेगा। आज आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के चांस अधिक हैं। ग्रहों का योग बताता है आज कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। आज के दिन आर्थिक मामले में थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है। कुल मिलाकर मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। पैसों की लेन-देन के लिए आपका दिन ठीक है। आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ विधिवत रूप से करें। इससे सभी बिगड़े काम पूरे होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुख और संतुष्टि से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए भी मंगलवार बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन में खुशियों का आगमन होने का योग बना रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आज मंगलवार का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आया है, बजरंग बाण का पाठ जरूर करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना रहे हैं, तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है। करियर में उन्नति के योग हैं। आज हनुमान जी को नारियल चढ़ाएं, सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Advertisement
ये भी पढ़ें- Uttarakhand: धराली में रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन, अब भी मलबे में दबी कई जिंदगी, 1000 से ज्यादा लोग बचाए गए
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। अगर आपने कभी भी कर्ज लिया है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। साथ ही आज आपको धन लाभ भी हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कोई भी काम योजना बनाकर करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें, वरना इससे खुद का नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी ध्यान रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। आज आपको कोई भी काम धैर्य के साथ करने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें। आज आफको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आज हनुमान जी को लाल रंग का वस्त्र चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। आप हनुमान जी को नारंगी चोला चढ़ाएं। शुभ परिणाम मिलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा आपको कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। हनुमान जी को बुंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा है। आज आप किसी से बात करते समय सोच-विचार जरूर करें। अगर आज किसी रुके काम के लिए बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्त का पूरा सहयोग मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन खास रहने वाला है। आज आपका कोई सपना पूरा हो सकता है, मान-सम्मान में वृद्धि होने का योग बना रहा है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। हनुमान जी को लाल रंग की वस्त्र चढ़ाएं। इससे लाभ हो सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 August 2025 at 07:48 IST