अपडेटेड 11 September 2025 at 07:09 IST
Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज से इन 5 राशियों के शुरु होंगे अच्छे दिन, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता; देखें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से 12 राशियों के बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 11 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी राशियों के स्वामी गुरु भी अलग-अलग हैं। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। जो भगवान विष्णु को समर्पित है।
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। धन स्थिर रहेगा। विवाह के लिए समय शुभ है। आज आपका दिन संतुलित रहेगा।
Advertisement
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। प्रेम जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
धन की स्थिति बेहतर होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर सामान्य रहेगा। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
Advertisement
आज कर्क राशि वालों का दिन
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में सफलता लेकर आया है। परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। दिन की शुरुआत थोड़ी सी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। धन स्थिर रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा।
आज कन्या राशि वालों का दिन
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।
आज तुला राशि वालों का दिन
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां लेकर आया है। करियर में तरक्की के सभी रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार हो सकता है।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी से परेशानी सकती है। धैर्य से काम लें। सब सही हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - Shani Gochar 2025: शनिदेव बदलेंगे अपनी चाल, दिवाली पर इन 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों को दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। मन में शांति रहेगी।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है। करियर सामान्य रहेगा।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि वालों के करियर में प्रगति होगी। धन स्थिर रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि वालों को आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आज का दिन शांति लेकर आया है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 07:09 IST