Aaj Ka Rashifal 11 June: आज चंद्रमा-मंगल के मिलन से बनेगा धन लाभ का महायोग, जानें अपनी राशि का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 11 June: आज 11 जून को चंद्रमा और मंगल ग्रह का मिलन होने वाला है। इससे धन का महायोग बनेगा। यहां पढ़िये अपनी राशिफल के बारे में।

Aaj Ka Rashifal 11 June
Aaj Ka Rashifal 11 June | Image: AI/ Republic

Aaj Ka Rashifal 11 June: आज 11 जून दि गुरूवार को ग्रहों की विशेष स्थिति से लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के जीवन में खुशहाली और धन की आवक लेकर आएगा। सूर्योदय के समय चंद्रमा और शनि का विषयोग बना था, लेकिन इसके बाद चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मी योग बन रहा है जो बहुत शुभकारी होने वाला है। आज सूर्य वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, गुरु और शुक्र कर्क राशि में, केतु सिंह में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। रेवती नक्षत्र के प्रभाव में आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

मेष राशि

आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो शारीरिक और मानसिक परेशानियां चल रही थीं, वे अब दूर हो जाएंगी। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार होगा और नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। निवेश और व्यापार के लिहाज से यह एक अद्भुत समय है। नीली वस्तुओं का दान करने से लाभ बढ़ेगा।

वृषभ राशि

Advertisement

खर्चों की अधिकता आज आपको परेशान कर सकती है, इसलिए धन व्यय करते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सिर दर्द या नेत्र पीड़ा की समस्या हो सकती है। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें क्योंकि घाटे की आशंका है। काली जी को प्रणाम करना शुभ फलदायी होगा।

मिथुन राशि

Advertisement

आज आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। आप यात्रा कर सकते हैं और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। निवेश के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन शुभता लेकर आया है। व्यापार में मजबूती आएगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध और प्रगाढ़ होंगे। प्रेम और संतान के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा। निवेश करने से पहले सही जगह का चुनाव करें। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि

भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं और आप यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। हालांकि प्रेम और संतान के मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। निवेश करने से पहले पूरी जांच-परख कर लें, लाभ निश्चित है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि चोट लगने की आशंका है और परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी सही चलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह का बड़ा रिस्क न लें, हालांकि निवेश कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

आज आप काफी राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है और प्रेम, संतान व जीवनसाथी के साथ संबंध काफी मधुर रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा समय है। आज का दिन निवेश के लिए भी अनुकूल है। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर आज आपका दबदबा बना रहेगा, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति में पहले से काफी सुधार आ चुका है। व्यापार के लिए समय अच्छा है और निवेश करने के लिए भी यह अनुकूल अवसर है। पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

स्वास्थ्य आज मध्यम रहेगा। प्रेम के मामलों में आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। छात्रों और संतान के लिए समय काफी अच्छा है। नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। व्यापार और निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। आप लग्जरी चीजों में निवेश कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। निवेश सोच-समझकर करें, लेकिन संपत्ति से जुड़े कार्यों में धन लगाना शुभ रहेगा। नीली वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति आज काफी बेहतरीन है। नाक, कान या गले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं होगी। मानसिक रूप से आप आज परिपक्व महसूस करेंगे और सटीक निर्णय ले पाएंगे। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है। स्वास्थ्य मध्यम है लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ है। आज के दिन कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें: 12 या 13 जून कब है अधिकमास की शिवरात्रि?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड