अपडेटेड 11 July 2025 at 08:19 IST

Aaj Ka Rashifal: आज ये लोग महसूस करेंगे मानसिक सुख, मिलेंगे अच्छे समाचार, जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा दिन

Aaj Ka Rashifal 11th july 2025: आज यानी 11 जुलाई को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

rashifal 4 june 2025
Aaj Ka Rashifal: आज ये लोग महसूस करेंगे मानसिक सुख, मिलेंगे अच्छे समाचार, जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा दिन | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 11th july 2025: बता दें कि हमारा राशिफल ग्रह नक्षत्रों के आधार पर निर्धारित किया जाता है। चूंकि आज 11 जुलाई है और दिन शुक्रवार है तो ऐसे में ये जानना तो बनता है कि 12 राशियों का आज का दिन कैसा जाने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, पढ़ते हैं आगे…

मेष राशि 

इन जातकों को बता दें कि आज भाग्य साथ दे सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रह सकता है। कोर्ट कचहरी में विजय हासिल हो सकती है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शनि देव को प्रणाम जरूर करें।  

वृषभ राशि 

आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी हो सकती है। व्यापार अच्छा है। लेकिन आज के दिन कोई भी रिस्क ना लें। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

मिथुन राशि 

कार्य में विघ्न आ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता ।है प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम जरूर करें। 

Advertisement

कर्क राशि 

जातकों को बता दें कि आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। आनंदमय दिन गुजरेगा। छुट्टी जैसा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।  

सिंह राशि 

आज थोड़ा परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। नीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें। 

Advertisement

कन्या राशि 

आज बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। गृह कलेश के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। आज भूमि, भवन या वाहन खरीद सकते हैं। नीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

वृश्चिक राशि 

आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। व्यवसाय में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार के साथ स्थिति अच्छी है। नीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।  

धनु राशि 

आर्थिक स्थिति भी अच्छी है। अपनों की स्थिति भी मजबूत है। जुबान पर जरूर काबू रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मकर राशि

आज स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी रह सकती है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। काली मां को प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

आज आर्थिक स्थिति बेहद ही मजबूत हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य व व्यापार अच्छा रह सकता है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मीन राशि 

आज व्यापारी की स्थिति बेहद ही अच्छी रहेगी। आय की स्थिति भी अच्छी रह सकती है। संतान प्रेम व व्यापार सब कुछ अच्छा रहेगा। शुभ समय दिख रहा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

ये भी पढ़ें - Sawan: सावन का महीना आज से शुरू, इस खास मौके पर अपनों के भेजें ये संदेश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 11 July 2025 at 08:19 IST