अपडेटेड 10 October 2025 at 08:05 IST

Aaj Ka Rashifal: करवा चौथ पर किसे मिलेगा भाग्य का साथ, तो किसका होगा घाटा? जानिए आज कैसा बीतेगा दिन

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर यानि करवा चौथ वाले दिन किन राशियों को मिलेगा पार्टनर का साथ तो कौन सी राशियों को होगा बिजनेस में मुनाफा, चलिए जान लेते हैं आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: Freepik
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Aaj Ka Rashifal: आज 10 अक्टूबर यानि करवा चौथ वाले दिन किन राशियों को मिलेगा पार्टनर का साथ तो कौन सी राशियों को होगा बिजनेस में मुनाफा, चलिए जान लेते हैं आज का राशिफल। 

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन मेष जातकों के लिए हर लिहाज से शानदार रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। सिंगल लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताएंगे।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

Advertisement

आज का दिन करियर के मामले में कोई अच्छी खबर लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। पैसे कमाने के नए मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ में आपको पार्टनर का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Advertisement

आज आपको कारोबार में कोई नई पार्टनरशिप मिल सकती है। आपके काम को सराहा जाएगा। निजी जिंदगी में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। बहुत दिन बाद आज आपको थोड़ी राहत मिलेगी। पैसों के मामले पर किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए इमोशनल बीतने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सोच समझकर फैसला लें। ऑफिस में विचारों में मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

ऑफिस में आपको आज आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। लोगों को आपका काम दिखेगा जिसके बाद आपका प्रमोशन होने की भी उम्मीद है। निजी जिंदगी भी आपकी प्यार और रोमांस से भरपूर होगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपका मिलाजुला बीतने वाला है इसलिए धैर्य से काम लें। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो जाए तो शांति से मामला सुलझाने की कोशिश करें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपको कोई गुड न्यूज दे सकता है। ऑफिस में आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। परिवार में भी शांति का माहौल रहेगा। किसी के साथ कोई पुराना विवाद है तो आज सुलझाने का अच्छा मौका है। आपके लिए रिश्ता भी आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोच समझकर खर्चा करें। ऑफिस में आपके लिए चुनौती आ सकती है लेकिन मेहनत से आप हर मुश्किल को पार कर जाएंगे। लव लाइफ में आज सुधार हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या कुछ महंगा खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में दिन शानदार बीतेगा। परिवार के साथ भी क्वालिटी समय बिताने वाले हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके सब्र का इम्तिहान होगा। ऑफिस में चुनौती आ सकती है लेकिन अपनी समझदारी से आप स्थिति को संभाल लेंगे। लव लाइफ में भी दूरी पैदा हो सकती है लेकिन आप सब्र के साथ रहेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

करियर के मामले में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। परिवार में शांति और खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनर के साथ रिश्ता और गहरा होगा। करियर में भी आपके सीनियर्स आपकी मेहनत को देखेंगे और आपका प्रमोशन कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ेंः Rashifal: हाथ लगेगी कोई बड़ी डील, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस... किन राशियों का कैसा रहेगा हाल? जानें

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 08:05 IST