Aaj Ka Rashifal: 1 मई को इन राशियों को लिए है शुभ संकेत, तो कुछ को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal: एक मई को कई राशियों के लिए शुभ संकेत है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने का संकेत भी है। पढ़ें आज का पूरा राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन स्वाति नक्षत्र, सिद्धि योग और दिशाशूल पश्चिम का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनशैली से जुड़े खर्चों में कमी आएगी। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मिथुन राशि
आज नए अवसर सामने आ सकते हैं जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि दूसरों के काम में दखल देने से बचें।
Advertisement
कर्क राशि
आपकी तरक्की से कुछ लोग असहज हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
सिंह राशि
नौकरी में चल रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। व्यापार में उन्नति के योग हैं, लेकिन राजनीतिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
Advertisement
कन्या राशि
आज समय का सही उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संतान के करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। जोखिम भरे कार्यों से बचें और निवेश के लिए दिन शुभ है।
तुला राशि
दिन शुभ रहेगा, लेकिन दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। अपनी समझ और विवेक से काम लेना बेहतर रहेगा, जिससे संबंध मजबूत बने रहेंगे।
वृश्चिक राशि
आज का दिन खास रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना काम बिगड़ सकते हैं।
धनु राशि
नया व्यापार शुरू करने का विचार आ सकता है। परिवार की स्थिति में सुधार होगा और सरकारी या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
मकर राशि
व्यापार में उन्नति के चलते मानसिक शांति मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। संतान सुख और माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
कुंभ राशि
व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और विरोधी परास्त होंगे। आवास से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
मीन राशि
नौकरी में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।