Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा रुका हुआ धन, तो किसी के रिश्तों में आ सकती है दरार; जानें सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: अगस्त महीने की शुरुआत कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रही है, तो वहीं कुछ राशियों पर ग्रहों के फेरबदल का असर दिखेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए अगस्त का पहला दिन कैसा रहने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज, शनिवार (1 अगस्त) ग्रहण योग के साथ अंगार योग बन रहा है, जिससे कई राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगल वृषभ में, बुध मिथुन में, सूर्य-गुरु कर्क में और शुक्र-केतु सिंह में विराजमान हैं। चंद्रमा कुंभ राशि के घनिष्ठा नक्षत्र में राहु के साथ मिलकर अशुभ योग बना रहे हैं। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा के दूषित होने का प्रभाव सभी पर पड़ेगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत भी एकदम बढ़िया बनी रहेगी।
वृषभ राशि
आज आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। परिवार के साथ बैठकर बातचीत करने से मन का बोझ हल्का होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन नए और बेहतरीन अवसर ला सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलकर या बात करके मन खुश होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है।
Advertisement
कर्क राशि
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। काफी समय से चला आ रहा मानसिक तनाव अब धीरे-धीरे खत्म होगा। घर-परिवार में कोई छोटी-मोटी खुशी या शुभ समाचार आ सकता है। शाम के समय अध्यात्म या किसी रचनात्मक काम में मन लगाने से और बेहतर महसूस करेंगे।
सिंह राशि
व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। हर चुनौती का सामना मजबूती से करेंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
Advertisement
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है। किसी भी काम में हड़बड़ी न दिखाएं, वरना बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज करें। खर्चों पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है।
तुला राशि
आज का दिन आपके व्यक्तिगत रिश्तों में मिठास और नजदीकियां लेकर आएगा। अगर आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और लगन की हर तरफ तारीफ होगी। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। अपनी गुप्त बातें या योजनाएं किसी से शेयर न करें। लेन-देन के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शाम के समय थोड़ा स्वास्थ्य डामाडोल हो सकता है।
धनु राशि
आज किस्मत का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। आपके कई अटके काम पूरे हो जाएंगे। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन में शांति रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन पढ़ाई में सफलता दिलाने वाला है।
मकर राशि
आज का दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय पूरी सतर्कता बरतें। पैसों के लेन-देन या किसी को उधार देने में लापरवाही न दिखाएं, । शाम तक परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखें।
कुंभ राशि
आपके कामों में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। अगर किसी बात को लेकर पुराना मतभेद था, तो आज वह बातचीत से सुलझ जाएगा। दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे।
मीन राशि
आज आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर भारी पड़ेंगे। जो काम काफी समय से लटके हुए थे, वे अब रफ्तार पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। बस अपने खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें।