अपडेटेड 8 August 2025 at 09:54 IST

Aaj Ka Love Rashifal: तीसरे इंसान की वजह से किसके रिश्ते में आएगी दरार, किसे मिलेगा अपने पार्टनर से सरप्राइज? पढ़िए लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 8 August 2025: आज के दिन किसे मिलेगा अपने पार्टनर से सरप्राइज, तो किसका होगा झगड़ा? चलिए 8 अगस्त के लव राशिफल में जान लेते हैं।

couple fight in relationships
couple fight in relationships | Image: freepik

Aaj Ka Love Rashifal 8 August 2025: आज के दिन किसे मिलेगा अपने पार्टनर से सरप्राइज, तो किसका होगा झगड़ा? चलिए 8 अगस्त के लव राशिफल में जान लेते हैं।

जानिए आज का लव राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आप किसी को पाना चाहते हैं तो उसके लिए सच्चे दिल से कोशिश कीजिए। वो आपकी सच्चाई और ईमानदारी से ही प्रभावित हो सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

Advertisement

आज आपका पार्टनर कोई महंगे तोहफे देकर सरप्राइज कर सकता है। आपको पार्टनर की तलाश है तो वो आपको ऐसी जगह मिलेगा जहां आप सोच भी नहीं सकते। नवविवाहित जोड़ों को बाहर घूमने का मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Advertisement

आपके दिल और दिमाग में बहस हो रही होगी। ऐसे में अपनी लव लाइफ को लेकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। मैरिड इंसान भी आज इमोशनली डाउन होगा जिससे आपका पार्टनर भी परेशान रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपका पार्टनर कुछ अजीब डिमांड कर सकता है और इसका कारण भी अजीब होगा। आपको इतना सीरियस नहीं होना चाहिए और खुलकर जीना चाहिए। आप अपने पार्टनर पर गुस्सा भी कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को ठीक से बैलेंस करना आना चाहिए वर्ना इसका असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ेगा। अगर आपका अपने पति या पत्नी से झगड़ा चल रहा है तो वो आपको खुश करने के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज सिंगल लोगों के लिए शानदार दिन रहेगा। आज आपकी मुलाकात ऐसे इंसान से हो सकती है जिससे आप काफी आकर्षित होंगे। उसके साथ अच्छा समय बिताएं। वो जाना चाहते हैं तो उसे जाने दें, वो आपकी अहमियत समझकर खुद लौट आएगा। 

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपका पार्टनर आपको गुड न्यूज दे सकता है। वो आप पर जमकर प्यार लुटाएगा। आप बाहर घूमने भी जा सकते हैं। कोई झगड़ा चल रहा है तो वो भी खत्म होने की उम्मीद है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

अगर आप किसी से अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज सही मौका है। खुशियों के पल बिताएं और गंभीर बातों को साइड रख दें। मैरिड लोगों को अपने रिश्ते की बातें गुप्त रखनी चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज आप किसी मुश्किल स्थिति में फंस सकते हैं लेकिन इससे आपको अपना रिलेशनशिप परखने में मदद मिलेगी। आज कोई भी बात अपने पार्टनर के अलावा किसी से भी शेयर ना करें, वर्ना आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

सिंगल हैं तो आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। अगर आप एकतरफा प्यार में घिरे हैं तो आप तनाव में रह सकते हैं। रिलेशनशिप वाले लोगों का आज अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है जो लंबे समय तक चलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

बीच में किसी तीसरे इंसान के आने की वजह से आपकी अपने पार्टनर के साथ लड़ाई हो सकती है। पुरानी बातों को लेकर भी झगड़ा होने की उम्मीद है। किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो सादगी से ही करें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

दोबारा प्यार की तलाश में हैं तो इस बार सोच-समझकर फैसला लें। इस बार आपको प्यार में सफलता मिल सकती है। वहीं, मैरिड लोगों का अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

ये भी पढे़ंः Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि को मिलेगी गुड न्यूज, वृषभ सोच-समझकर निवेश करें, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 August 2025 at 09:54 IST