अपडेटेड 8 October 2024 at 20:23 IST
नवरात्रि में ये 9 सपने होते हैं बेहद शुभ, दिख जाए तो धन के साथ मिलती हैं ये चीजें
Navratri shubh sapna: नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान कुछ सपनों का आना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसे सपने व्यक्ति का भाग्य बदल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Navratri me kaun se sapne shubh hote hai: वैसे तो सपने देखना आम बात है, लेकिन अगर किसी खास पर्व के दौरान कुछ सपने दिखाई तो उसका दिखना बेहद शुभ होता है। वहीं इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। ऐसे में नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान कुछ सपनों को देखना बेहद शुभ माना गया है। समुद्र शास्त्र के मुताबिक उन सपनों का आने का मतलब माता रानी आपको खास संदेश दे रही है। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि में कुछ सपनों का क्या मतलब होता है।
3 अक्टूबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का 9 अक्टूबर दिन बुधवार को छठा दिन है। यह दिन मां कात्यायनी को समर्पित किया है और इस दिन इनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। वहीं अगर इस दौरान आपको कुछ सपने दिखाई देते हैं, तो हो सकता है माता रानी आपको कुछ संकेत दे रही हो। तो चलिए जानते हैं किस सपने का क्या मतलब होता है।
नवरात्रि में दिख जाए ये सपने, तो समझ लें होने वाली है चांदी
फूल
नवरात्रि के दौरान अगर आपको सपने में फूल दिखाई दिया है, तो यह जीवन में सुख-समृद्धि आने का संकेत होता है।
माता दुर्गा
नवरात्रि के दिनों में अगर आपको सपने माता दुर्गा के दर्शन हो रहे हैं, तो इसका मतलब होता है कि माता रानी आपकी कल्याण करने वाली हैं।
Advertisement
शेर
अगर नवरात्रि के दिनों में सपने में शेर दिख जाए तो इसका मतलब होता है कि आपको धन-धान्य की प्राप्ति होने वाली है। साथ ही इस सपने से व्यक्ति में आत्मविश्वास जगता है।
मंदिर
अगर आपको सपने में कोई मंदिर दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपके जीवन में सुखद बदलाव होने वाले हैं।
Advertisement
दीपक
अगर किसी व्यक्ति को नवरात्रि के नौ दिनों के किसी भी दिन सपने में दीपक दिखाई देता हैं, तो इसका मतलब है कि आपको ज्ञान, धन-धान्य की प्राप्ति होने वाली है।
छोटी कन्या
अगर नवरात्रि के दौरान सपने में छोटी कन्या दिख जाए, तो इसका मतलब है कि माता का असीम आशीर्वाद आप पर बरस सकता है।
पूजा करते हुए
नवरात्रि में सपने में खुद को पूजा करते हुए देखने का अर्थ होता है, कि जल्दी ही आपका अटका हुआ काम पूरा होने वाला है।
शेर पर सवार माता रानी
अगर कोई सपने में माता रानी को शेर पर सवार देखता है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के जीवन से अज्ञानता खत्म होने वाली है। यह बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।
नदी
अगर नवरात्रि के दिनों में आपको सपने में नदी दिखाई दे तो समझ जाइए आपके सभी पाप धुल गए हैं और माता रानी ने आपको आपकी गलतियों के लिए माफ कर दिया है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 October 2024 at 20:23 IST