अपडेटेड 23 February 2024 at 22:00 IST
Shaniwar Upay: शनिवार को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, वर्ना शनिदेव होते हैं नाराज
Shaniwar के दिन कुछ नियमों का पालन करना जरुरी होता है नहीं तो शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Shaniwar Ko Na Kare Ye Kaam: सूर्य पुत्र शनिदेव को शनिवार का दिन समर्पित है। शास्त्रों के मुताबिक शनि भगवान व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से उसका लेखा-जोखा करते हैं। ऐसे में इन्हें नाराज करना लोगों को काफी भारी पड़ सकता है। कहते हैं कि शनिदेव की कू दृष्टि व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद कर सकती है, वहीं अगर वह किसी पर खुश हो जाएं तो उसका पूरा जीवन खुशियों से भर देते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी नाराजगी का सामना नहीं करना चाहते हैं, तो उनसे जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहें और आपको उनकी कू दृष्टि का सामना न करना पड़े तो इस दिन आपको कुछ चीजों के दान से बचना चाहिए। इसमें नमक, झाडू, काले कपड़े और कंबल शामिल है। इसके अलावा शनिवार के दिन कुछ और कामों को भी करने से बचना चाहिए।
शनिवार के दिन खाने के क्या हैं नियम?
शास्त्रों में शनिवार के दिन खाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत ही जरुरी माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन खाना भी काफी सोच समझकर खाना और बनाना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक शनिवार के दिन लाल रंग की चीजों से दूरी बना कर रखें। इसके अलावा लाल रंग की दाल के सेवन से भी बचना चाहिए।
शनिवार को भूलकर भी न करें ये काम
नमक से जुड़ी न करें ये गलती
शनिवार के दिन गलती से भी नमक नहीं खरीदना चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने पर आप पर कर्ज चढ़ सकता है।
Advertisement
न करें ये काम नहीं तो पड़ सकती है शनिदेव की कुदृष्टि
शनिवार के दिन लोहा खरीदना भी अशुभ माना गया है। ऐसा करने पर शनिदेव नाराज हो जाते हैं और व्यक्ति को उनकी कुदृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।
इस कार्य से काम में आने लगती है रुकावट
शनिवार के दिन जूता खरीदना सही नहीं होता है। इसकी वजह से आपके कार्यों में रूकावट आ सकती है।
Advertisement
इस तरह की शॉपिंग करने से बचें
अगर शनिवार के दिन आप कपड़े खरीदते हैं या शॉपिंग करते हैं, तो वह आपको फलता नहीं है। ऐसे में इस दिन खरीदारी से बचना चाहिए।
इस चीज का करें दान
अगर आप चाहते हैं कि आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहे तो इस दिन भूलकर भी किसी संग विवाद में न पड़ें। साथ इस दिन आप शनिदेव की कृपा पाने के लिए किसी शनि मंदिर में तिल, लोहे और सरसों के तेल का दान करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 23 February 2024 at 21:22 IST