अपडेटेड 1 December 2025 at 16:57 IST
2 December Lucky Zodiac Sign: कल 2 दिसंबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, होगा धन लाभ
2 December Lucky Zodiac Sign: 2 दिसंबर मंगलवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनने जा रहा है। जिससे 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरु होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

2 December Lucky Zodiac Sign: हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के बाद त्रयोदशी का आरंभ हो जाता है। वहीं 2 दिसंबर के दिन मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन कई शुभ संयोग बनने जा रहा है। साथ ही मंगलवार के दिन चंद्रमा भी मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे गजकेसरी योग बनने जा रहा है। वहीं मंगल रूचक राजयोग बना रहा है।
अब ऐसे में 2 दिसंबर का दिन किन राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
सर्वार्थ सिद्धि योग से मेष राशि को लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग से आपको आर्थिक लाभ होगा। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को लाभ
सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आर्थिक मामले में पहले से सुधार होगा। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है।
Advertisement
सर्वार्थ सिद्धि योग से कर्क राशि को लाभ
कर्क राशि के जातकों के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
Advertisement
सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु राशि को लाभ
सर्वार्थ सिद्धि योग से धनु राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी माना जा रहा है। आपकी बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि को लाभ
सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन आनंदमयी रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 December 2025 at 16:57 IST