अपडेटेड 30 November 2025 at 17:46 IST

1 December Lucky Zodiac Signs: कल 1 दिसंबर को पंचमहापुरुष योग से इन 5 राशियों को होगा चौतरफा लाभ, कहीं आप भी तो नहीं?

1 December Lucky Zodiac Signs: 1 दिसंबर को पंचमहापुरुष योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों की तकदीर बदलने वाली है।

1 December Lucky Zodiac Signs
1 December Lucky Zodiac Signs | Image: Republic

1 December Lucky Zodiac Signs: 1 दिसंबर सोमवार का दिन ज्योतिष लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की एकादशी तिथि है। जिसे मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र तिथि के स्वामी स्वयं भगवान श्रीकृष्ण हैं। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं चन्द्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है, जो अपने आप में एक शुभ संयोग है।

चन्द्रमा के इस गोचर के कारण गुरु और चन्द्रमा के बीच एक शक्तिशाली राशि परिवर्तन योग बन रहा है, जो धन और ज्ञान के लिए उत्तम माना जाता है। अब ऐसे में किन राशियों को इससे लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए 1 दिसंबर का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा, जो आपकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है।  आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन बहुत शुभ है। आपको धन लाभ का प्रबल योग बना हुआ है।

सिंह राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

सिंह राशि वालों के लिए 1 दिसंबर का दिन भाग्योदय लेकर आया है। यह वह समय है जब आपके व्यक्तित्व का तेज और आत्मविश्वास आपके आस-पास के लोगों पर गहरा असर डालेगा, जिससे आपको सामाजिक और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में एक उच्च स्थान प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ का एक प्रबल योग बना हुआ है। आपको धन लाभ हो सकता है।

Advertisement

कन्या राशि वालों का दिन रहेगा भाग्यशाली 

कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला सोमवार का दिन अत्यंत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यह दिन आपके लिए अवसरों और सफलताओं की नई राहें खोलेगा। आपके पारिवारिक संबंध मधुर बनेंगे। आपको सगे-संबंधियों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका पारिवारिक जीवन सुखद और आनंदमय बीतेगा। घर का वातावरण शांत और खुशनुमा रहेगा।

ये भी पढ़ें - 1 December Rules Changes: एक दिसंबर से लागू होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आपके बजट पर पड़ेगा असर; आज ही निपटा लें ये जरूरी काम

Advertisement

तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत

तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर का पहला दिन मनोकामना पूर्ति लेकरद आया है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको पुण्य प्राप्ति हो सकती है। आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताएं।

मकर राशि वालों के लिए लाभदायी 

मकर राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। बिजनेस में आपको फायदे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ है और आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 17:46 IST