अपडेटेड 23 February 2025 at 12:23 IST

'एक दिन साइंटिस्ट के रूप में बिताकर देखें', PM मोदी ने विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने का युवाओं को दिया मंत्र

पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में इसरो के 100वें लॉन्च मिशन की सक्सेस को रेखांकित करते हुए युवाओं से एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने का आह्वान किया।

PM Modi's 'Mann Ki Baat'
PM Modi's 'Mann Ki Baat' | Image: Republic Digital

PM Modi Mantra to Youth: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में इसरो के 100वें लॉन्च मिशन की सक्सेस का जिक्र करते हुए युवाओं से एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताने का आह्वान किया। जिससे कि विज्ञान के प्रति उनके मन में जिज्ञासा बढ़ सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो के 100वें लॉन्च मिशन की सक्सेस के बारे में बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि इससे अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे (भारत) के संकल्प का भी पता चलता है।

One Day as a Scientist बिताएं- PM

पीएम मोदी ने कहा, 'आने वाले कुछ ही दिनों में हम नेशनल साइंड डे मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं का साइंस में रुचि और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक आइडिया है जिसे आप वन डे एज ए साइंटिस्ट (One Day as a Scientist) कह सकते हैं। यानि आप अपना एक दिन एक साइंटिस्ट के रूप में बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा और मर्जी के अनुसार कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन आप किसी रिसर्च लैब, प्लैनेटेरियम या फिर स्पेस सेंटर जैसी जगहों पर जरूर जाएं। इससे साइंस को लेकर आपकी जिज्ञासा और बढ़ेगी।'

PM मोदी ने AI पर की बात

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 119वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि स्पेस और साइंस की तरह एक और क्षेत्र है जिसमें भारत तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। ये क्षेत्र AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है।

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने पेरिस दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस सेक्टर में भारत की प्रगति की खूब सराहना की गई। हमारे देश के लोग आज एआई का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं। 

PM महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के जरिये यह ऐलान भी किया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी प्रेरक महिलाओं को सौंपेंगे जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि 'ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, वे 8 मार्च को अपने कार्यों और अनुभव को देशवासियों के साथ साझा करेंगी। भले ही यह मंच उनका होगा लेकिन वहां उनके अनुभव उनकी चुनौतियां और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए ‘नमो ऐप’ पर बनाए गए विशेष मंच का उपयोग किया जा सकता है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: International Women's Day पर एक दिन के लिए महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया हैंडल, PM मोदी की अनोखी पहल

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 February 2025 at 12:23 IST