अपडेटेड 8 March 2024 at 16:03 IST
सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM ने एक्स पर लिखा- नारी शक्ति का प्रमाण
नारायण मूर्ति की पत्नी और अपनी लेखनी संग सहज भावनाएं जाहिर करने में माहिर सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। PM ने एक्स पर इसकी जानकारी दी।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Sudha Murthy: सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस यानि 8 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की और महिलाओं के लिए प्रेरणास्पद बताया।
मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि उच्च सदन में उनकी मनोनयन ‘नारी शक्ति’ का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है।
प्रधानमंत्री बोले- हैं प्रेरणादायक
PM ने अपने पोस्ट में भारत की राष्ट्रपति के सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किए जाने की जानकारी दी। उनके सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान प्रेरणादायक को प्रेरणादायक बताते हुए लिखा- मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है।’’
सुधा मूर्ति कौन?
मूर्ति का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक के हावेरी में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता आर. एच. कुलकर्णी एक सर्जन और उनकी मां विमला कुलकर्णी एक स्कूल टीचर थीं। माता-पिता और नाना-नानी ने मूर्ति की परवरिश की। इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी ‘मूर्ति ट्रस्ट’ की अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। मूर्ति 73 वर्ष की हैं और संसद के उच्च सदन के लिए उनका मनोनयन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ है।सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। वे लेखिका के अलावा एक टीचर और समाज सेविका हैं। सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
Advertisement
पद्म भूषण सुधा मूर्ति
मूर्ति को वर्ष 2006 में पद्मश्री और 2023 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। सुधा मूर्ति को सामाजिक कार्यों के लिए 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2023 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दामाद
सुधा मूर्ति ने साल 1978 में नारायण मूर्ति से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे- अक्षता मूर्ति और रोहन मूर्ति हैं। अक्षता मूर्ति ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की पत्नी हैं। बेटे रोहन मूर्ति अमेरिका बेस्ड सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट फर्म सोरोको के फाउंडर हैं।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 8 March 2024 at 14:24 IST